{"_id":"655989504104bf92750307a7","slug":"saptahik-vrishchik-rashifal-20-26-nov-weekly-scorpio-horoscope-in-hindi-2023-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Scorpio Weekly Horoscope (20-26 Nov): जानें कैसा रहेगा वृश्चिक राशि के लिए यह सप्ताह","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Scorpio Weekly Horoscope (20-26 Nov): जानें कैसा रहेगा वृश्चिक राशि के लिए यह सप्ताह
Sun, 19 Nov 2023 09:54 AM IST
आशिकी पटेल
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Sun, 19 Nov 2023 09:54 AM IST
सार
वृश्चिक राशि जातकों के लिए यह सप्ताह गुडलक लिए हुए है। नतीजतन आपको इस सप्ताह करियर-कारोबार में अप्रत्याशित सफलता और लाभ की प्राप्ति होगी। सप्ताह की शुरुआत से ही सोचे हुए कार्य मनमुताबिक होते हुए नजर आएंगे।
विज्ञापन
Scorpio Weekly Horoscope
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वृश्चिक
विज्ञापन
वृश्चिक राशि जातकों के लिए यह सप्ताह गुडलक लिए हुए है। नतीजतन आपको इस सप्ताह करियर-कारोबार में अप्रत्याशित सफलता और लाभ की प्राप्ति होगी। सप्ताह की शुरुआत से ही सोचे हुए कार्य मनमुताबिक होते हुए नजर आएंगे। इस सप्ताह आपके घर-आंगन में धार्मिक-मांगलिक कार्य संपन्न होंगे। यदि आप अविवाहित हैं तो आपका विवाह तय हो सकता है। घर-परिवार से जुड़े किसी बड़े फैसले को लेते समय परिजनों का पूरा सहयोग और समर्थन हासिल रहेगा। परिजन आपके द्वारा लिए गये फैसले की तारीफ करेंगे। यदि मित्र या परिजन के साथ मनमुटाव चल रहा था तो वो किसी शुभचिंतक या वरिष्ठ व्यक्ति की मध्यस्थता से दूर हो जाएगा। सप्ताह के मध्य में किसी प्रिय व्यक्ति का घर में आगमन हो सकता है। जिससे घर-परिवार में खुशियों का माहौल बना रहेगा। अचानक से पिकनिक-पार्टी के प्रोग्राम बनेंगे।
नौकरीपेशा लोगों को मनचाही पदोन्नति या फिर तबादले का सुख प्राप्त हो सकता है। इस दौरान आपके सीनियर आप पर पूरी तरह से मेहरबान रहेंगे। विदेश में करियर-कारोबार के लिए प्रयासरत लोगों की राह में आ रहीं सभी अड़चनें दूर होंगी। उच्च शिक्षा का सपना पूरा होगा। गृह एवं वाहन सुख की प्राप्ति होगी। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता बनी रहेगी। किसी के साथ हाल-फिलहाल में हुई मित्रता प्रेम संबंध में तब्दील हो सकती है। ससुराल पक्ष से कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है।
विज्ञापन
उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा एवं श्री सुंदरकांड का पाठ करें।