फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Saptahik vrishchik Rashifal 15-21 May weekly scorpio Horoscope in Hindi

Scorpio Weekly Horoscope (15-21 May): जानें कैसा रहेगा वृश्चिक राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 14 May 2023 11:23 AM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Sun, 14 May 2023 11:23 AM IST
सार

सप्ताह की शुरुआत में ही इष्टमित्रों अथवा परिवार के सदस्यों के साथ किसी पर्यटन या तीर्थ स्थान पर जाने का अचानक से प्रोग्राम बन सकता है।

विज्ञापन
Saptahik vrishchik Rashifal 15-21 May weekly scorpio Horoscope in Hindi
Scorpio Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वृश्चिक 
विज्ञापन

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह हंसी-खुशी बीतने वाला है। सप्ताह की शुरुआत में ही इष्टमित्रों अथवा परिवार के सदस्यों के साथ किसी पर्यटन या तीर्थ स्थान पर जाने का अचानक से प्रोग्राम बन सकता है। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों को सप्ताह के पूर्वार्ध में कोई शुभ समाचार मिल सकता है। यदि आप विदेश में अपने करियर-कारोबार के लिए प्रयास कर रहे थे तो उससे जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। राजनीति से जुड़े लोगों को कोई बड़ा पद प्राप्त हो सकता है। नौकरीपेशा लोग कार्यक्षेत्र में मिली किसी भी जिम्मेदारी को बेहतर तरीके से निभाने में कामयाब होंगे। आपके कार्य में अड़ंंगे डालने वाले विरोधियों के षडयंत्र का परदाफाश होगा। व्यवसाय से जुड़ी यात्रा लाभप्रद साबित होगी। प्रेम संबंध में प्रगाढ़ता आएगी। लव पार्टनर के साथ आपकी बेहतर बांडिंग देखने को मिलेगी। परिजन आपके प्रेम को स्वीकार करके विवाह के लिए हरी झंडी दिखा सकते हैं। शादीशुदा लोगों को अपने जीवनसाथी के साथ सुखद समय व्यतीत करने का अवसर प्राप्त होगा। सेहत सामान्य रहेगी। 

उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री कृष्ण की पूजा और उनके मंत्र का जप करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed