{"_id":"62ca968e5b0e4e7ae63f9c1f","slug":"saptahik-vrishchik-rashifal-11-to-17-july-2022-weekly-scorpio-horoscope-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Scorpio Weekly Horoscope (11 To 17 July 2022): जानें कैसा रहेगा वृश्चिक राशि के लिए यह सप्ताह?","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Scorpio Weekly Horoscope (11 To 17 July 2022): जानें कैसा रहेगा वृश्चिक राशि के लिए यह सप्ताह?
Mon, 11 Jul 2022 12:32 AM IST
आशिकी पटेल
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Mon, 11 Jul 2022 12:32 AM IST
सार
वृश्चिक राशि के जातकों को इस सप्ताह क्रोध में आकर या फिर भावनाओं में बहकर कोई बड़ा फैसला लेने से बचना चाहिए अन्यथा बाद में पछताना पड़ सकता है।
विज्ञापन
Scorpio Weekly Horoscope
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वृश्चिक
विज्ञापन
वृश्चिक राशि के जातकों को इस सप्ताह क्रोध में आकर या फिर भावनाओं में बहकर कोई बड़ा फैसला लेने से बचना चाहिए अन्यथा बाद में पछताना पड़ सकता है। सप्ताह की शुरुआत में नौकरीपेशा को कार्यक्षेत्र में काम-काज का बोझ और तनाव झेलना पड़ सकता है। इस दौरान आपके विरोधी आपके काम में अड़ंगे डालने अथवा आपको आपके लक्ष्य से भटकाने की कोशिश कर सकते हैं। ऐसे में इस दौरान छोटी-मोटी चीजों को ज्यादा तूल देने की बजाय अपने काम पर फोकस करना बेहतर रहेगा। परिवार में किसी भी समस्या को सुलझाते समय विवाद की बजाय संवाद का सहारा लें। किसी से ऐसा वादा न करें, जिसे बाद में पूरा करना आपके लिए मुश्किल हो जाए। सप्ताह के उत्तरार्ध में अपनी सेहत का विशेष ख्याल रखें और वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं। इस दौरान आप मौसमी बीमारी, चोट-चपेट आदि के शिकार हो सकते हैं। कोई पुरानी बीमारी एक बार फिर से उभर सकती है। ऐसे में अपनी सेहत और दिनचर्या सही रखें। व्यवसाय में थोड़ा-बहुत उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। हालांकि यह स्थिति ज्यादा दिन तक नहीं बनी रहेगी और जल्द ही आपको कामकाज पटरी पर लौटता हुआ दिखाई देगा। प्रेम संबंध को मजबूत बनाए रखने के लिए लव पार्टनर की भावनओं की अनदेखी न करें। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा।
उपाय: प्रतिदिन हनुमानजी की पूजा में हनुमान चालीसा का सात बार पाठ करें।