{"_id":"64fd6d9dea3144255e0166c5","slug":"saptahik-vrishchik-rashifal-11-17-september-weekly-scorpio-horoscope-in-hindi-2023-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Scorpio Weekly Horoscope (11-17 September): जानें कैसा रहेगा वृश्चिक राशि के लिए यह सप्ताह","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Scorpio Weekly Horoscope (11-17 September): जानें कैसा रहेगा वृश्चिक राशि के लिए यह सप्ताह
Sun, 10 Sep 2023 01:34 PM IST
आशिकी पटेल
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Sun, 10 Sep 2023 01:34 PM IST
सार
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह बीते हफ्ते के मुकाबले थोड़ा राहत भरा रह सकता है। इस सप्ताह आपके इष्टमित्रों की मदद से अटके कार्यों में गति आएगी। भूमि-भवन से जुड़े विवाद के मसले में समाधान की गुंजाइश बनेगी।
विज्ञापन
Scorpio Weekly Horoscope
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वृश्चिक
विज्ञापन
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह बीते हफ्ते के मुकाबले थोड़ा राहत भरा रह सकता है। इस सप्ताह आपके इष्टमित्रों की मदद से अटके कार्यों में गति आएगी। भूमि-भवन से जुड़े विवाद के मसले में समाधान की गुंजाइश बनेगी। यदि प्रापटी से जुड़े विवाद बातचीत के माध्यम से दूर हो सकें तो ऐसा करने में जरा भी देर न करें और कोर्ट-कचहरी में इसे ले जाने से बचें। घर-परिवार से जुड़े किसी भी मसले को सुलझाते समय स्वजनों की भावनाओं की अनदेखी न करें। यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो आपको इस सप्ताह बगैर सोचे समझे किसी योजना या सौदे में पैसा लगाने से बचना चाहिए अन्यथा फायदे की जगह नुकसान हो सकता है। सप्ताह के उत्तरार्ध कामकाज के सिलसिले में लंबी या छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। इस दौरान आपके द्वारा किये जाने वाले परिश्रम और प्रयास का पूरा फल मिलेगा। इस दौरान घर-परिवार में धार्मिक कार्य संपन्न हो सकते हैं। स्वजनों से मुलाकात होगी। सप्ताह के अंत में आप सुख-सुविधा से जुड़ी कोई महंगी वस्तु का क्रय कर सकते हैं, जिससे आपके घर में खुशियों का माहौल बना रहेगा। प्रेम संबंध में प्रगाढ़ता आयेगी। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा।
उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा में बूंदी का भोग लगाएं और हनुमान चालीसा का सात बार पाठ करें।