फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Saptahik vrishchik Rashifal 11-17 Dec weekly scorpio Horoscope in Hindi

Scorpio Weekly Horoscope (11-17 Dec): जानें कैसा रहेगा वृश्चिक राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 10 Dec 2023 02:52 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Sun, 10 Dec 2023 02:52 PM IST
सार

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह थोड़ा उतार-चढ़ाव लिए रहने वाला है। इस सप्ताह आपको पास के फायदे में दूर का नुकसान करने से बचना चाहिए। यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो आपको इस सप्ताह जोखिम भरे निवेश से बचना चाहिए।

विज्ञापन
Saptahik vrishchik Rashifal 11-17 Dec weekly scorpio Horoscope in Hindi
Scorpio Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वृश्चिक 

विज्ञापन

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह थोड़ा उतार-चढ़ाव लिए रहने वाला है। इस सप्ताह आपको पास के फायदे में दूर का नुकसान करने से बचना चाहिए। यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो आपको इस सप्ताह जोखिम भरे निवेश से बचना चाहिए। सप्ताह की शुरुआत में आपके लिए कारोबार को आगे बढ़ाने के कुछ एक अवसर बनेंगे लेकिन आपको ऐसा करते समय खूब सावधानी बरतनी चाहिए। विशेष रूप से धन का लेन-देन करते समय खूब सतर्क रहें और अपने कारोबार से जुड़े कागजी कार्य पूरे करके रखें अन्यथा आपको बेवजह की परेशानियों से दो-चार होना पड़ सकता है।

सप्ताह के मध्य का समय रिश्ते-नाते की दृष्टि से थोड़ा प्रतिकूल रहने वाला है। इस दौरान पैतृक संपत्ति अथवा किसी अन्य बात को लेकर स्वजनों के साथ वाद-विवाद हो सकता है। पारिवारिक समस्या का हल खोजने के लिए विवाद की बजाय संवाद का सहारा लें तथा बड़े-बुजुर्गों की सलाह की अनदेखी न करें अन्यथा आपको बाद में पछताना पड़ सकता है। सप्ताह के उत्तरार्ध का समय सेहत और संबंध की दृष्टि से शुभ नहीं कहा जा सकता है। इस दौरान आपको मौसमी अथवा किसी पुरानी बीमारी के उभरने पर शारीरिक एवं मानसिक कष्ट मिल सकता है।
विज्ञापन


इस दौरान आप अपनी दिनचर्या और खान-पान सही रखें अन्यथा आपको पेट से संबंधित पीड़ा हो सकती है। यदि आप किसी परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे हैं तो आपको आलस्य छोड़कर अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए पूरी तरह समर्पित रहना होगा तभी आपको मनचाहे फल की प्राप्ति संभव हो पाएगी। प्रेम-प्रसंग में बेवजह का दिखावा करने से बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा में चूरमा चढ़ाकर श्री सुंदरकांड का पाठ करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed