{"_id":"6404568960c7244a01030083","slug":"saptahik-vrishchik-rashifal-06-12-march-weekly-scorpio-horoscope-in-hindi-2023-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Scorpio Weekly Horoscope (06-12 March): जानें कैसा रहेगा वृश्चिक राशि के लिए यह सप्ताह","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Scorpio Weekly Horoscope (06-12 March): जानें कैसा रहेगा वृश्चिक राशि के लिए यह सप्ताह
Sun, 05 Mar 2023 02:50 PM IST
आशिकी पटेल
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Sun, 05 Mar 2023 02:50 PM IST
सार
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह किसी बड़ी चिंता से मुक्ति दिलाने वाला साबित होगा। सप्ताह की शुरुआत में ही आपके व्यवसाय में आ रही कोई बड़ी बाधा दूर होगी।
विज्ञापन
Scorpio Weekly Horoscope
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वृश्चिक
विज्ञापन
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह किसी बड़ी चिंता से मुक्ति दिलाने वाला साबित होगा। सप्ताह की शुरुआत में ही आपके व्यवसाय में आ रही कोई बड़ी बाधा दूर होगी। सत्ता-सरकार के सहयोग से लंबे समय से अटका हुआ काम पूरा होगा। भूमि-भवन के विवाद कोर्ट-कचहरी की बजाय आपसी समझौते से सुलझ जाने पर आप राहत की सांस लेंगे। सप्ताह के उत्तरार्ध में नौकरीपेशा लोगों की पदोन्नति एवं धन लाभ के योग बनेंगे। कार्यक्षेत्र में सीनियर के साथ बेहतर तालमेल बना रहेगा, जिससे आपके टारगेट समय से पहले पूरे हो जाएंगे। इस दौरान आप किसी नई और बड़ी योजना पर कार्य कर सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों की आय के अतिरिक्त साधन बनेंगे। संचित धन में वृद्धि होगी। यदि आप विदेश से जुड़ा कारोबार करते हैं तो इस दौरान आपको कोई बड़ा कांट्रैक्ट हाथ लग सकता है। कारोबार को आगे बढ़ाने की योजना फलीभूत होती नजर आएगी। परिवार से जुड़े किसी सदस्य की उपलब्धि से घर में खुशी का माहौल रहेगा। इस दौरान किसी विशेष उत्सव या कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर प्राप्त होगा। समाज सेवा से जुड़े लोगों का मान-सम्मान बढ़ेगा। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा।
उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा में सात बार हनुमान चालीसा का पाठ करें।