फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Saptahik vrishchik Rashifal 01-07 May weekly scorpio Horoscope in Hindi

Scorpio Weekly Horoscope (01-07 May): जानें कैसा रहेगा वृश्चिक राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 30 Apr 2023 03:26 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Sun, 30 Apr 2023 03:26 PM IST
सार

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह बेहद शुभ रहने वाला है। इस सप्ताह आपके जीवन से जुड़े कई अधूरे काम पूरे होते हुए नजर आएंगे।

विज्ञापन
Saptahik vrishchik Rashifal 01-07 May weekly scorpio Horoscope in Hindi
Scorpio Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वृश्चिक 

विज्ञापन

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह बेहद शुभ रहने वाला है। इस सप्ताह आपके जीवन से जुड़े कई अधूरे काम पूरे होते हुए नजर आएंगे। सप्ताह की शुरुआत का समय किसी पुराने विवाद या फिर कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामले को बातचीत के जरिए सुलझाने के लिए शुभ रहेगा। इस दौरान किसी भी क्षेत्र विशेष में किया प्रयास सफल साबित होगा और लोग आपकी बातों से सहमत होते नजर आएंगे। नौकरीपेशा लोगों की आय के नये स्रोत बनेंगे। संचित धन में वृद्धि होगी। कामकाज में मिली सफलता और कारोबार में धन लाभ होने पर आप खुद को अत्यधिक ऊर्जावान और उत्साहित पाएंगे। इस दौरान आप अतिरिक्त आमदनी के लिए फ्रीलांस काम कर सकते हैं। आपके हाथ कोई बड़ा कांट्रैक्ट लग सकता है। करियर-कारोबार के लिए की गई आपकी उन्नति का बड़ा कारण बनेगी। सप्ताह के उत्तरार्ध में आपका मन धार्मिक-सामाजिक कार्यों में लगेगा। इस दौरान अचानक से तीर्थाटन का प्रोग्राम भी बन सकता है। प्रेम-प्रसंग में अनुकूला बनी रहेगी। लव पार्टनर की तरफ से कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। जीवन में मिलने वाली प्रगति में जीवनसाथी की बड़ी भूमिका रहेगी। 

उपाय: प्रतिदिन हनुमत उपासना और श्री हनुमान चालीसा का सात बात पाठ करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed