{"_id":"65225ef25084e513560a1ef5","slug":"saptahik-vrishabh-rashifal-9-15-oct-weekly-taurus-horoscope-in-hindi-2023-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Taurus Weekly Horoscope (9-15 Oct): जानें कैसा रहेगा वृष राशि के लिए यह सप्ताह","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Taurus Weekly Horoscope (9-15 Oct): जानें कैसा रहेगा वृष राशि के लिए यह सप्ताह
Sun, 08 Oct 2023 01:33 PM IST
आशिकी पटेल
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Sun, 08 Oct 2023 01:33 PM IST
विज्ञापन
Taurus Weekly Horoscope
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वृषभ
विज्ञापन
वृष राशि के जातकों को बीते कुछ समय से चली आ रही किसी बड़ी समस्या का समाधान खोजने में सफलता मिल सकती है। यदि आपका भूमि-भवन या फिर पैतृक संपत्ति की प्राप्ति को लेकर कोई विवाद चल रहा है तो किसी प्रभावी व्यक्ति की मदद से वह समाप्त हो जाएगा और सभी अड़चनें दूर होंगी। नौकरीपेशा लोगों को इस सप्ताह अपने कार्यक्षेत्र में छोटी-मोटी बातों को इग्नोर करना बेहतर रहेगा अन्यथा आप बेवजह के विवाद में घिर सकते हैं।
सप्ताह के पूर्वार्ध के मुकाबले उत्तरार्ध का समय आपके लिए राहत भरा रह सकता है। इस दौरान आप पाएंगे कि आपके अटके काम धीरे-धीरे आगे बढ़ रहे हैं। पारिवारिक दृष्टि से यह समय आपके पक्ष में आता हुआ दिखाई देगा। परिजन आपके फैसलों को स्वीकार करते हुए उसकी सराहना करेंगे। माता-पिता का आशीर्वाद और सहयोग बना रहेगा। घर में मांगलिक कार्यक्रमों के योग बनेंगे।
विज्ञापन
परिजनों के साथ सुखद पल बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। सप्ताह के अंत में किसी प्रिय व्यक्ति से लंबे समय बाद मुलाकात संभव है। इस दौरान कारोबार में अपेक्षा से अधिक धन लाभ होगा। आपके भीतर धन-संचय की प्रवृत्ति बढ़ेगी। भूमि-भवन के क्रय-विक्रय से लाभ होगा। मौसमी बीमारी से बचकर रहें और खानपान का ख्याल रखें। प्रेम संबंध विवाह में तब्दील हो सकते हैं। परिजन आपके प्रेम को स्वीकार करते हुए शादी की इजाजत दे सकते हैं।
विज्ञापन
उपाय: प्रतिदिन स्फटिक के शिवलिंग की पूजा और शिव चालीसा का पाठ करें।