फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Saptahik Vrishabh Rashifal 27 June To 03 July 2022 weekly Taurus Horoscope in Hindi

Taurus Weekly Horoscope (27 June To 03 July 2022): जानें कैसा रहेगा वृष राशि के लिए यह सप्ताह?

Mon, 27 Jun 2022 12:43 AM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Mon, 27 Jun 2022 12:43 AM IST
सार

इस सप्ताह आपको अपने काम को पूरा करने के लिए अतिरिक्त परिश्रम और प्रयास की भी जरूरत रहेगी। सप्ताह के मध्य में घर की मरम्मत या जरूरत से जुड़ी चीजों को खरीदने में जेब से अधिक धन खर्च हो सकता है।

विज्ञापन
Saptahik Vrishabh Rashifal 27 June To 03 July 2022 weekly Taurus Horoscope in Hindi
Taurus Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वृष

विज्ञापन

वृष राशि के जातकों को इस सप्ताह बेवजह के विवाद में उलझने से बचना चाहिए। सप्ताह की शुरुआत में कार्यक्षेत्र में आपके विरोधी सक्रिय हो सकते हैं, जो आपको आपके लक्ष्य से भटकाने का प्रयास कर सकते हैं। ऐसे में छोटी-मोटी बातों को लेकर उलझने की बजाय अपने लक्ष्य पर फोकस करना बेहतर रहेगा। इस सप्ताह आपको अपने काम को पूरा करने के लिए अतिरिक्त परिश्रम और प्रयास की भी जरूरत रहेगी। सप्ताह के मध्य में घर की मरम्मत या जरूरत से जुड़ी चीजों को खरीदने में जेब से अधिक धन खर्च हो सकता है। इस दौरान किसी बात को लेकर परिजनों के साथ वाद-विवाद हो सकता है। जिसे सुलझाने में कोई वरिष्ठ व्यक्ति अहम भूमिका निभाएगा। इस दौरान किसी के फटे में टांग अड़ाने से बचें, अन्यथा बेवजह कोर्ट-कचहरी के चक्कर तक लगाने पड़ सकते हैं। भूमि-भवन से जुड़े विवाद आदि को कोर्ट-कचहरी से बाहर निबटाना ही बेहतर रहेगा। व्यवसाय से जुड़े लोगों को लेन-देन करते समय विशेष सावधानी बरतने की जरूरत बनी रहेगी। वृष राशि के जातकों को इस सप्ताह अपनी सेहत पर भी विशेष ध्यान देने की जरूरत रहेगी। विशेष रूप से सप्ताह के उत्तरार्ध में आप मौसमी बीमारी के शिकार हो सकते हैं। प्रेम संबंध में गलतफहमियां पैदा हो सकती हैं, जिसे दूर करने के लिए विवाद की बजाय संवाद का सहारा लें अन्यथा बात ज्यादा बिगड़ सकती है।
उपाय: प्रतिदिन मां गायत्री की साधना और उनके मंत्र का कम से कम एक माला जप अवश्य करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed