फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Saptahik Vrishabh Rashifal 23 to 29 December 2024 weekly Taurus Horoscope in hindi

Taurus Weekly Horoscope (23 to 29 December): जानें कैसा रहेगा वृष राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 22 Dec 2024 11:11 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Sun, 22 Dec 2024 11:11 AM IST
सार

Saptahik Vrishabh Rashifal: वृषभ राशि के जातकों इस सप्ताह अपने काम में किसी भी प्रकार लापरवाही बरतने से बचना चाहिए। साथ ही साथ अपनी सेहत का भी विशेष ध्यान देना होगा

विज्ञापन
Saptahik Vrishabh Rashifal 23 to 29 December 2024 weekly Taurus Horoscope in hindi
weekly rashifal - फोटो : amar ujala

विस्तार

वृषभ 

विज्ञापन

वृषभ राशि के जातकों इस सप्ताह अपने काम में किसी भी प्रकार लापरवाही बरतने से बचना चाहिए। साथ ही साथ अपनी सेहत का भी विशेष ध्यान देना होगा अन्यथा आप शारीरिक एवं मानसिक रूप से परेशान रह सकते हैं। सप्ताह की शुरुआत में अचानक से आपके सिर पर कामकाज का अतिरिक्त बोझ आ सकता है, जिसे समय से निबटाने के लिए आपको अधिक परिश्रम और प्रयास की आवश्यकता रहेगी। इस दौरान कुछ चीजों पर जेब से अधिक धन खर्च हो जाने के कारण आपका बना-बनाया बजट गड़बड़ा सकता है।


व्यय की अधिकता और आकस्मिक समस्याओं के चलते आपका मन इस दौरान थोड़ा खिन्न रह सकता है। हालांकि इष्टमित्रों और शुभचिंतकों के सहयोग से सप्ताह के उत्तरार्ध तक आपकी परेशानियों का कुछ हद तक हल निकलता हुआ भी नजर आएगा। इस दौरान आपकी स्थितियां अनुकूल होंगी और घर और कार्यक्षेत्र से जुड़ी समस्याओं का हल निकलेगा। वृष राशि के जातकों को इस सप्ताह मौसमी बीमारी से बचने की आवश्यकता रहेगी। कामकाज की अधिकता के कारण शारीरिक एवं मानसिक थकान बनी रह सकती है। प्रेम संबंध में सोच-समझकर कदम आगे बढ़ाएं और आवेश में आकर कोई बड़ा निर्णय लेने की गलती न करें अन्यथा बाद में पछताना पड़ सकता है। कठिन समय में आपका जीवनसाथी संबल प्रदान करेगा। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

उपाय: प्रतिदिन देवी दुर्गा की पूजा में चालीसा का पाठ करें। किसी भी महत्वपूर्ण कार्य को करने से पहले किसी बुजुर्ग महिला का आशीर्वाद जरूर लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed