{"_id":"6640bd33d505cff9bb022a00","slug":"saptahik-vrishabh-rashifal-13-may-to-19-may-2024-weekly-taurus-horoscope-2024-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Taurus Weekly Horoscope (13 May To 19 May): जानें कैसा रहेगा वृष राशि के लिए यह सप्ताह","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Taurus Weekly Horoscope (13 May To 19 May): जानें कैसा रहेगा वृष राशि के लिए यह सप्ताह
Sun, 12 May 2024 10:12 PM IST
मेघा कुमारी
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: मेघा कुमारी
Updated Sun, 12 May 2024 10:12 PM IST
सार
Saptahik Vrishabh Rashifal: वृष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला रहने वाला है। इस सप्ताह आपको कभी अपने जीवन की गाड़ी पटरी पर सरपट दौड़ती तो कभी रुक-रुक कर चलती हुई नजर आएगी।
विज्ञापन
weekly rashifal
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वृषभ
विज्ञापन
वृष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला रहने वाला है। इस सप्ताह आपको कभी अपने जीवन की गाड़ी पटरी पर सरपट दौड़ती तो कभी रुक-रुक कर चलती हुई नजर आएगी। सप्ताह की शुरुआत में आपको करियर-कारोबार के सिलसिले में लंबी अथवा छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। यात्रा थकान भरी लेकिन नये संपर्कों को बढ़ाने वाली साबित होगी। सप्ताह के पूर्वार्ध में आपको अपने काम को समय पर पूरा करने के लिए अपने उच्च अधिकारियों एवं सहयोगियों को मिलाकर चलना उचित रहेगा। सप्ताह के मध्य में आपके सामने अचानक से कुछ बड़े खर्चें आ सकते हैं। इस दौरान संतान से जुड़ी कोई बात आपकी चिंता का सबब बनेगी।
स्वजनों का समय पर सहयोग और समर्थन न मिल पाने पर मन व्यथित रहेगा। हालांकि सप्ताह के उत्तरार्ध में इष्टमित्रों के सहयोग से कुछ अटके काम पूरे हो सकते हैं। इस दौरान आप अपने घर-परिवार के लिए अधिक से अधिक समय निकालने की कोशिश करेंगे। आपको अपने लव पार्टनर या फिर जीवनसाथी के साथ सुखद पल बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। सप्ताह के अंत में अचानक से किसी तीर्थ या फिर पर्यटन स्थल पर जाने का प्रोग्राम बन सकता है। छोटी-मोटी दिक्कतों को यदि इग्नोर कर दिया जाए तो आपकी सेहत सामान्य रहेगी।
विज्ञापन
उपाय: प्रतिदिन देवी दुर्गा की पूजा में चालीसा का पाठ करें तथा किचन में बनी पहली रोटी गाय को खिलाएं।