फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Saptahik Vrishabh Rashifal 10-16 July weekly Taurus Horoscope in Hindi

Taurus Weekly Horoscope (10-16 July): जानें कैसा रहेगा वृष राशि के लिए यह सप्ताह

Mon, 10 Jul 2023 10:58 AM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Mon, 10 Jul 2023 10:58 AM IST
सार

यदि आप बीते कुछ समय से बीमार या किसी रोग से पीडि़त चल रहे थे तो आपको इस सप्ताह स्वास्थ्य लाभ होता हुआ नजर आएगा।

विज्ञापन
Saptahik Vrishabh Rashifal 10-16 July weekly Taurus Horoscope in Hindi
Taurus Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वृषभ राशि

विज्ञापन

वृष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह जीवन से जुड़ी किसी बड़ी समस्या से उबारने वाला साबित होगा। यदि आप बीते कुछ समय से बीमार या किसी रोग से पीडि़त चल रहे थे तो आपको इस सप्ताह स्वास्थ्य लाभ होता हुआ नजर आएगा। सप्ताह की शुरुआत में संतान पक्ष से जुड़ी कोई बड़ी चिंता दूर होने से आपको राहत महसूस होगी। इस दौरान आपको सौभाग्य का पूरा साथ मिलेगा, जिसके कारण आपके विरोधियों द्वारा रचे गये षडयंत्र नाकाम होंगे। यदि आप विदेश में अपना करयिर बनाने या फिर कारोबार करने के लिए प्रयासरत हैं तो आपकी राह में आ रही अड़चनें दूर होंगी।


पूर्व में किसी योजना में किया गया धन निवेश इस सप्ताह बड़ा लाभ देकर जा सकता है। व्यवसाय में भी आपको मनचाहा लाभ प्राप्त होगा। धन का आगमन उचित मात्रा में होगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में आप अपने परिवार के साथ सुखद समय व्यतीत करेंगे। इस दौरान किसी प्रिय व्यक्ति के घर आगमन से खुशियों का माहौल बना रहेगा। नौकरीपेशा लोगों की अतिरिक्त आय के स्रोत बनेंगे। कुल मिलाकर आमदनी के साधनों में निरंतर वृद्धि होगी। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। लव पार्टनर के साथ नजदीकियां बढ़ेंगी।
विज्ञापन


उपाय: प्रतिदिन स्फटिक से बने शिवलिंग की सफेद चंदन से पूजा और रुद्राष्टकं का पाठ करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed