{"_id":"64314738087e57f8470f6243","slug":"saptahik-vrishabh-rashifal-10-16-april-weekly-taurus-horoscope-in-hindi-2023-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Taurus Weekly Horoscope (10-16 April): जानें कैसा रहेगा वृष राशि के लिए यह सप्ताह","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Taurus Weekly Horoscope (10-16 April): जानें कैसा रहेगा वृष राशि के लिए यह सप्ताह
Sun, 09 Apr 2023 12:20 PM IST
आशिकी पटेल
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Sun, 09 Apr 2023 12:20 PM IST
सार
सप्ताह की शुरुआत में ही आपको अपने घर की साज-सज्जा, संतान की जरूरतों और पर्यटन आदि पर बड़ी राशि खर्च करनी पड़ सकती है।
विज्ञापन
Taurus Weekly Horoscope
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वृषभ
वृष राशि के जातकों को इस सप्ताह अपने धन और समय का प्रबंधन करके चलने की जरूरत रहेगी। इस सप्ताह आपके पास तमाम स्रोतों से धन का आगमन तो होगा लेकिन खर्च की अधिकता उससे कहीं ज्यादा बनी रहेगी। सप्ताह की शुरुआत में ही आपको अपने घर की साज-सज्जा, संतान की जरूरतों और पर्यटन आदि पर बड़ी राशि खर्च करनी पड़ सकती है। नौकरीपेशा लोगों पर कामकाज का अधिक बोझ बना रह सकता है। सप्ताह के मध्य में करियर या कारोाबार के सिलसिले में अचानक से लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। यात्रा सुखद एवं लाभप्रद साबित होगी। यात्रा के दौरान प्रभावी लोगों से संबंध बनेंगे, जिनकी मदद से भविष्य में लाभ की प्राप्ति होगी। सप्ताह का उत्तरार्ध आपकी सेहत की दृष्टि से थोड़ा नरम रह सकता है। इस दौरान मौसमी बीमारी को लेकर सतर्क रहें और वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं। प्रेम संबंध की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए अनुकूल है। लव पार्टनर के साथ आपके संबंध मधुर बने रहेंगे। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। परिवार के साथ हंसी-खुशी समय बिताने का अवसर प्राप्त होगा।
उपाय: प्रतिदिन शिवलिंग पर तांबे के लोटे से जल चढ़ाकर शिव महिम्न स्तोत्र का पाठ या फिर उनके मंत्रो का जप करें