{"_id":"6607e110631838f8de029852","slug":"saptahik-vrishabh-rashifal-1-to-7-april-march-2024-weekly-taurus-horoscope-in-hindi-2024-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Taurus Weekly Horoscope (8 To 14 April): जानें कैसा रहेगा वृष राशि के लिए यह सप्ताह","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Taurus Weekly Horoscope (8 To 14 April): जानें कैसा रहेगा वृष राशि के लिए यह सप्ताह
Sun, 07 Apr 2024 01:06 PM IST
आशिकी पटेल
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Sun, 07 Apr 2024 01:06 PM IST
सार
वृष राशि के जातक यदि इस सप्ताह अपनी ऊर्जा, धन एवं समय का प्रबंधन करके चलते हैं तो उन्हें उनके द्वारा किए गये प्रयासों का सकारात्मक फल प्राप्त हो सकता है।
विज्ञापन
Taurus Weekly Horoscope
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वृषभ
विज्ञापन
वृष राशि के जातक यदि इस सप्ताह अपनी ऊर्जा, धन एवं समय का प्रबंधन करके चलते हैं तो उन्हें उनके द्वारा किए गये प्रयासों का सकारात्मक फल प्राप्त हो सकता है। सप्ताह की शुरुआत कुछ एक बड़े खर्चों के साथ हो सकती है। इस दौरान आपका अधिकांश समय अपनी निजी समस्याओं का समाधान खोजने में खर्च हो सकता है। सप्ताह के पूर्वार्ध में संतान से जुड़ी समस्या अथवा घर के किसी बुजुर्ग की सेहत आपकी चिंता का बड़ा विषय बन सकती है। हालांकि कठिन समय में आपके अपने काफी मददगार साबित होंगे।
कार्यक्षेत्र में सीनियर और निजी जीवन में इष्टमित्र और रिश्तेदार तन-मन-धन से सहयोग करते नजर आएंगे। वृष राशि के जातक जीवन से जुड़ी तमाम तरह की समस्याओं का सामना करने के बाद भी इस सप्ताह आर्थिक प्रगति करते नजर आएंगे। यदि आपने पूर्व में किसी योजना में निवेश किया है तो आपको सप्ताह के अंत तक उससे बड़े धन लाभ की प्राप्ति हो सकती है। कारोबार से जुड़े लोगों को इस सप्ताह मनचाहा लाभ प्राप्त होगा।
विज्ञापन
सप्ताह के उत्तरार्ध में व्यवसाय से जुड़ी कोई बड़ी डील संभव है। जिसके जरिए आप कारोबार को विस्तार देने में कामयाब होंगे। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह अनुकूल रहने वाला है। घर-परिवार के सदस्यों के प्रेम-व्यवहार बढ़िया बना रहेगा। लव पार्टनर के साथ सुखद पल बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा। जीवन से जुड़ी तमाम उलझनों को सुलझाने में जीवनसाथी मददगार साबित होगा।
विज्ञापन
उपाय: प्रतिदिन पारद शिवलिंग की विधि-विधान से पूजा तथा शिव महिम्न स्तोत्र का दैनिक रूप से पाठ करें।