फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Saptahik Vrishabh Rashifal 06-12 March weekly Taurus Horoscope in Hindi

Taurus Weekly Horoscope (06-12 March): जानें कैसा रहेगा वृष राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 05 Mar 2023 01:36 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Sun, 05 Mar 2023 01:36 PM IST
सार

वृषभ राशि के जातकों के लिए बीते सप्ताह के मुकाबले यह सप्ताह ज्यादा शुभता लिए हुए है। इस सप्ताह के पूर्वार्द्ध में आपको धन एवं सुख दोनों की प्राप्ति होगी।

विज्ञापन
Saptahik Vrishabh Rashifal 06-12 March weekly Taurus Horoscope in Hindi
Taurus Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वृषभ

विज्ञापन

वृषभ राशि के जातकों के लिए बीते सप्ताह के मुकाबले यह सप्ताह ज्यादा शुभता लिए हुए है। इस सप्ताह के पूर्वार्द्ध में आपको धन एवं सुख दोनों की प्राप्ति होगी। इस दौरान आप सुख-सुविधा की चीजों पर धन खर्च करेंगे। किसी बहुप्रतीक्षित चीज के घर में आने पर खुशियों का माहौल रहेगा। आमोद-प्रमोद के साधनों में वृद्धि होगी। सप्ताह के मध्य में करियर-कारोबार के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्रा संभव है। यात्रा सुखद एवं मनचाही सफलता दिलाने वाली साबित होगी। भूमि-भवन से जुड़े विवाद किसी प्रभावी व्यक्ति की मदद से दूर होंगे। पैतृक संपत्ति की प्राप्ति होगी। सप्ताह के मध्य में किसी धार्मिक-सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर प्राप्त होगा। इस दौरान आपको विशेष रूप से सम्मानित किया जा सकता है। घर-परिवार में आपके द्वारा लिए गए फैसलों की सराहना होगी और परिजनों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा। सप्ताह के अंत में संतान पक्ष की ओर से कोई शुभ समाचार मिल सकता है।

उपाय: प्रतिदिन देवी दुर्गा की पूजा एवं उनकी चालीसा का पाठ करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed