फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Saptahik Vrishabh Rashifal 05 to 11 Feb 2024 weekly Taurus Horoscope in Hindi

Taurus Weekly Horoscope (05 to 11 Feb): जानें कैसा रहेगा वृष राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 04 Feb 2024 03:50 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Sun, 04 Feb 2024 03:50 PM IST
सार

वृषभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला रहने वाला है। इस सप्ताह आपको अपनी सेहत और संबंध दोनों पर ही बहुत ज्यादा फोकस करने की आवश्यकता रहेगी।

विज्ञापन
Saptahik Vrishabh Rashifal 05 to 11 Feb 2024 weekly Taurus Horoscope in Hindi
Taurus Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वृषभ

विज्ञापन

वृषभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला रहने वाला है। इस सप्ताह आपको अपनी सेहत और संबंध दोनों पर ही बहुत ज्यादा फोकस करने की आवश्यकता रहेगी। आपको यह समझना होगा कि जान है तो जहान है। ऐसे में इस सप्ताह भूलकर भी किसी शारीरिक समस्या को इग्नोर करने की गलती न करें अन्यथा उसके इलाज के लिए आपको अस्पताल के चक्कर तक लगाने पड़ सकते हैं। इस सप्ताह आपको काजकाज की थकान, मौसम जनित बीमारी अथवा किसी पुरानी बीमारी के दोबारा उभरने से कष्ट मिल सकता है।

सप्ताह के आरंभ से ही कामकाज में आने वाली अड़चनें आपकी परेशानी का कारण बनेंगी। इस दौरान कार्यक्षेत्र में किसी सहयोगी अथवा सीनियर के साथ किसी बात को लेकर टकराव हो सकता है। कार्यक्षेत्र में किसी के साथ लूज टॉक करने की भूल बिल्कुल न करें अन्यथा आपको अपमानित होना पड़ सकता है अथवा आप पर कोई गलत आरोप लगा सकता है। यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो आपको इस सप्ताह बाजार में अपने प्रतिद्वंदियों से कड़ा मुकाबला करना पड़ सकता है। 
विज्ञापन


लाभ की दृष्टि से इस सप्ताह कारोबार में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। आय के मुकाबले व्यय ज्यादा होगा। संतान से जुड़ी कोई समस्या आपकी चिंता का बड़ा कारण बन सकती है। वृषभ राशि के जातकों को प्रेम-प्रसंग में सावधानी के साथ कदम आगे बढ़ाने की आवश्यकता रहेगी। अपने रिश्ते का बेवजह का प्रदर्शन अथवा उतावलापन आपके लिए जी का जंजाल साबित हो सकता है। एक छोटी सी गलती के रिशतों मे खटास का बड़ा कारण बन सकती है। कठिन समय में जीवनसाथी आपका संबल बनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपाय: प्रतिदिन भगवान सूर्य को अर्घ्य दें तथा गायत्री मंत्र का एक माला जप अवश्य करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed