फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Saptahik Vrishabh Rashifal 02-08 Jan weekly Taurus Horoscope in Hindi

Taurus Weekly Horoscope (02-08 Jan): जानें कैसा रहेगा वृष राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 01 Jan 2023 12:57 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Sun, 01 Jan 2023 12:57 PM IST
सार

वृष राशि के जातकों को इस सप्ताह किसी भी कार्य में जल्दबाजी या लापरवाही करने से बचना चाहिए, अन्यथा बड़ा आर्थिक नुकसान झेलना पड़ सकता है।

विज्ञापन
Saptahik Vrishabh Rashifal 02-08 Jan weekly Taurus Horoscope in Hindi
Taurus Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वृष 

विज्ञापन

वृष राशि के जातकों को इस सप्ताह किसी भी कार्य में जल्दबाजी या लापरवाही करने से बचना चाहिए, अन्यथा बड़ा आर्थिक नुकसान झेलना पड़ सकता है। यदि आप पार्टनरशिप में व्यवसाय करते हैं तो हिसाब-किताब क्लीयर करते हुए आगे बढ़ें और दूसरों पर आंख मूंदकर भरोसा करने से बचें। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में उन लोगों से खूब सावधान रहने की जरूरत है जो अक्सर आपके काम में अडंगे डालने की जुगत लगाते रहते हैं। सप्ताह के मध्य में छोटे-मोटे काम के लिए भी अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है। इस सप्ताह घर और बाहर स्वजनों से मनचाहा सहयोग न मिल पाने से मन थोड़ा खिन्न रहेगा, हालांकि यह स्थिति ज्यादा समय तक नहीं रहेगी और सप्ताह के उत्तरार्ध में स्थितियां धीरे-धीरे ही सही लेकिन आपके अनुकूल होती नजर आएंगी। छात्रों का मन इस सप्ताह पढ़ाई से उचट सकता है। प्रेम संबंध हो या पारिवारिक संबंध क्रोध में आकर या भावनाओं में बहकर इससे जुड़ा कोई बड़ा फैसला न लें, अन्यथा बाद में पछताना पड़ सकता है। सुखी दांपत्य जीवन के लिए अपने व्यस्ततम समय में से कुछ समय जीवनसाथी के जरूर निकालें। मौसमी बीमारी से बचें और दिनचर्या के साथ खान-पान सही रखें। 

उपाय: प्रतिदिन देवी दुर्गा की पूजा और चालीसा का पाठ करें। बुधवार के दिन किसी किन्नर को कुछ धन देकर आशीर्वाद प्राप्त करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed