फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Saptahik Vrishabh Rashifal 01-07 May weekly Taurus Horoscope in Hindi

Taurus Weekly Horoscope (01-07 May): जानें कैसा रहेगा वृष राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 30 Apr 2023 01:48 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Sun, 30 Apr 2023 01:48 PM IST
सार

वृष राशि के जातकों के लिए यह समय शुभता और सौभाग्य लिए हुए है। सप्ताह की शुरुआत से ही आपको अपने कार्यक्षेत्र से जुड़े शुभ परिणाम मिलते हुए दिखाई देंगे।

विज्ञापन
Saptahik Vrishabh Rashifal 01-07 May weekly Taurus Horoscope in Hindi
Taurus Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वृष 
विज्ञापन

वृष राशि के जातकों के लिए यह समय शुभता और सौभाग्य लिए हुए है। सप्ताह की शुरुआत से ही आपको अपने कार्यक्षेत्र से जुड़े शुभ परिणाम मिलते हुए दिखाई देंगे। आपको न सिर्फ घर में स्वजनों का बल्कि बाहर लोगों का विशेष सहयोग मिलता हुआ दिखाई देगा। यदि आप विदेश में अपना करियर या फिर कारोबार के लिए प्रयासरत हैं तो इस सप्ताह उसमें आ रही बाधाएं दूर होंगी। नौकरीपेशा लोगों की आय के नये स्रोत बनेंगे। सप्ताह के मध्य में कार्य विशेष के लिए अचानक से लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। यात्रा सुखद एवं लाभप्रद साबित होगी। इस दौरान आपको जीवन की कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है। मसलन यदि आप भूमि-भवन के क्रय की योजना बना रहे थे तो आपका यह सपना सच हो सकता है। पैतृक संपत्ति की प्राप्ति हो सकती है। आश्चर्यजनक से कारोबार के विस्तार की कामना समय से पहले पूरी होती नजर आएगी। प्रेम प्रसंग की दृष्टि से यह सप्ताह शुभ साबित होगा। परिजन आपके प्रेम को स्वीकार करते हुए विवाह के लिए हरी झंडी दिखा सकते हैं। जीवनसाथी के साथ कहीं किसी पर्यटन स्थल या फिर पिकनिक पार्टी का प्रोग्राम बन सकता है।
 
उपाय: प्रतिदिन देवी दुर्गा की पूजा और उनके किसी मंत्र का एक माला जप जरूर करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed