{"_id":"659109c067100b6962059849","slug":"saptahik-vrishabh-rashifal-01-07-jan-2024-weekly-taurus-horoscope-in-hindi-2023-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Taurus Weekly Horoscope (01-07 Jan): जानें कैसा रहेगा वृष राशि के लिए यह सप्ताह","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Taurus Weekly Horoscope (01-07 Jan): जानें कैसा रहेगा वृष राशि के लिए यह सप्ताह
Sun, 31 Dec 2023 12:30 PM IST
आशिकी पटेल
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Sun, 31 Dec 2023 12:30 PM IST
सार
वृष राशि के जातक यदि इस सप्ताह अपनी ऊर्जा और समय का प्रबंधन करके चलते हैं तो उन्हें मनचाही सफलता मिल सकती है। यदि आप नौकरीपेशा व्यक्ति हैं तो आपको अपने कार्यक्षेत्र में सभी को मिलाजुलाकर चलना उचित रहेगा।
विज्ञापन
Taurus Weekly Horoscope
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वृषभ
विज्ञापन
वृष राशि के जातक यदि इस सप्ताह अपनी ऊर्जा और समय का प्रबंधन करके चलते हैं तो उन्हें मनचाही सफलता मिल सकती है। यदि आप नौकरीपेशा व्यक्ति हैं तो आपको अपने कार्यक्षेत्र में सभी को मिलाजुलाकर चलना उचित रहेगा। यदि आपसे भविष्य में कोई गलती हुई है या फिर आपके कारण कोई व्यक्ति नाराज चल रहा है तो आपको अपने काम और संबंध को दोबारा से बेहतर बनाने के पूरे मौके मिलेंगे। खास बात यह कि ऐसा करने में किसी महिला मित्र काफी मददगार साबित होगी। यदि आप विदेश में करियर-कारोबार के लिए प्रयासरत हैं तो आपके राह में आ रही बाधाएं दूर हो सकती हैं।
पार्टनरशिप में व्यवसाय के लिए यह सप्ताह बेहद शुभ रहने वाला है। सप्ताह के उत्तरार्ध में आजीविका के क्षेत्र में बड़े बदलाव की संभावना है। इस दौरान आपके पराक्रम और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और आप अपने विरोधियों पर काबू पाते हुए काम को तेजी से निबटाते हुए नजर आएंगे। वृष राशि के जातकों की आय से जुड़ी काफी हद तक समस्याएं इस सप्ताह दूर हो सकती हैं। पैतृक संपत्ति की प्राप्ति तथा भूमि-भवन के क्रय-विक्रय से लाभ के योग बनेंगे।
विज्ञापन
सप्ताह के अंत में किसी धार्मिक-आध्यात्मिक कार्यक्रम में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। यदि आपके प्रेम संबंध में कुछ खटास-मिठास आ गई थी तो इस सप्ताह किसी मित्र के जरिए लव पार्टनर के साथ उपजी गलतफहमियां दूर हो जाएंगी और आपकी लव लाइफ एक बार फिर से पटरी पर आ जाएगी। दांपत्य जीवन में जीवनसाथी की खराब सेहत आपकी चिंता का विषय बन सकती है।
विज्ञापन
उपाय: प्रतिदिन देवी दुर्गा की पूजा में लाल पुष्प चढ़ाकर 'ॐ दुं दुर्गायै नमः' मंत्र का जाप करें।