फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Saptahik Tula Rashifal 9-15 Oct weekly Libra Horoscope in Hindi

Libra Weekly Horoscope (9-15 Oct): जानें कैसा रहेगा तुला राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 08 Oct 2023 02:08 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Sun, 08 Oct 2023 02:08 PM IST
सार

यह सप्ताह तुला राशि के जातकों के जोश एवं उत्साह में वृद्धि करने वाला साबित होगा क्योंकि आपके सोचे हुए काम न सिर्फ समय पर पूरे होंगे बल्कि उसमें उम्मीद से ज्यादा सफलता और लाभ की प्राप्ति होगी।

विज्ञापन
Saptahik Tula Rashifal 9-15 Oct weekly Libra Horoscope in Hindi
Libra Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तुला 

विज्ञापन

यह सप्ताह तुला राशि के जातकों के जोश एवं उत्साह में वृद्धि करने वाला साबित होगा क्योंकि आपके सोचे हुए काम न सिर्फ समय पर पूरे होंगे बल्कि उसमें उम्मीद से ज्यादा सफलता और लाभ की प्राप्ति होगी। इस सप्ताह आपको अपने मित्रों एवं परिरजनों का पूरा सहयोग और समर्थन मिलेगा। जिनकी मदद से आप अपने महत्त्वपूर्ण कार्य को अच्छे से संपन्न कराने में सफल होंगे। सप्ताह की शुरुआत में अचानक से छोटी या लंबी दूरी की यात्रा संभव है। यात्रा शुभ एवं लाभप्रद साबित होगी।


सप्ताह के मध्य का समय परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों के लिए शुभ साबित होगा। इस दौरान उन्हें कोई शुभ समाचार की प्राप्ति संभव है। संतान पक्ष से जुड़ी कोई बड़ी चिंता दूर होने से आप सुख का अनुभव करेंगे। पैतृक संपत्ति की प्राप्ति में आ रही अड़चनें दूर होंगी। जमीन-जायदाद से सम्बन्धित मामलों में राहत मिलने से आप सुकून महसूस करेंगे। नौकरीपेशा लोगों का कार्यक्षेत्र में पद और कद बढ़ेगा। इस दौरान आपके आपके दायित्वों में वृद्धि हो सकती है। परिवार में खुशियां बनी रहेंगी और स्वजनों के साथ सुखद समय व्यतीत करेंगे। प्रेम संबंध में प्रगाढ़ता आएगी। लव पार्टनर से सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। सेहत सामान्य रहेगी। 
विज्ञापन


उपाय: प्रतिदिन देवी दुर्गा की साधना करें तथा किचन में बनी पहली रोटी गाय को खिलाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed