{"_id":"64575face8a0ce7cf9007e25","slug":"saptahik-tula-rashifal-8-14-may-weekly-libra-horoscope-in-hindi-2023-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Libra Weekly Horoscope (8-14 May): जानें कैसा रहेगा तुला राशि के लिए यह सप्ताह","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Libra Weekly Horoscope (8-14 May): जानें कैसा रहेगा तुला राशि के लिए यह सप्ताह
Sun, 07 May 2023 04:08 PM IST
आशिकी पटेल
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Sun, 07 May 2023 04:08 PM IST
सार
नौकरीपेशा लोगों पर सप्ताह की शुरुआत में कामकाज का अधिक बोझ आ जाने पर थोड़ी परेशानी का अनुभव करना पड़ेगा।
विज्ञापन
Libra Weekly Horoscope
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
तुला
विज्ञापन
तुला राशि के जातकों को इस सप्ताह पास के फायदे में दूर का नुकसान करने से बचना होगा। सप्ताह की शुरुआत में करियर और कारोबार से जुड़ा कोई भी बड़ा फैसला बगैर सोचे-समझे या फिर अपने शुभचिंतकों से सलाह लिए बगैर न करें। नौकरीपेशा लोगों पर सप्ताह की शुरुआत में कामकाज का अधिक बोझ आ जाने पर थोड़ी परेशानी का अनुभव करना पड़ेगा। इस दौरान आपको शारीरिक एवं मानसिक थकान दोनों ही बनी रहेगी। अचानक से किसी दूसरे विभाग या स्थान पर तबादला होने से आपका मन थोड़ा खिन्न रहेगा। व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए सप्ताह की शुरुआत में भले ही मंदी का सामना करना पड़े लेकिन सप्ताह के उत्त्रार्ध में ठीक-ठाक लाभ हो जाएगा, जिससे आपके पूर्व में हुए घाटे की भरपाई हो जाएगी। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों का मन पढ़ाई से उचट सकता है। प्रेम संबंध में किसी बात को लेकर लव पार्टनर के साथ तकरार हो सकती है। जीवनसाथी की सेहत को लेकर मन थोड़ा चिंतित रह सकता है। घर के किसी बुजुर्ग व्यक्ति को लेकर मन चिंतित रहेगा।
उपाय: प्रतिदिन भगवान शिव की पूजा की विधि-विधान से पूजा और उनके मंत्र 'ॐ नम: शिवाय' का रुद्राक्ष की माला से जप करें।