फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Saptahik Tula Rashifal 6-12 Nov weekly Libra Horoscope in Hindi

Libra Weekly Horoscope (6-12 Nov): जानें कैसा रहेगा तुला राशि के लिए यह सप्ताह

Mon, 06 Nov 2023 10:56 AM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Mon, 06 Nov 2023 10:56 AM IST
सार

तुला राशि के जातकों को सप्ताह की शुरुआत से सुख और सौभाग्य की प्राप्ति के योग बन रहे हैं। इस सप्ताह आपके भीतर गजब का आत्मविश्वास और पराक्रम बना रहेगा।

विज्ञापन
Saptahik Tula Rashifal 6-12 Nov weekly Libra Horoscope in Hindi
Libra Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तुला 

विज्ञापन

तुला राशि के जातकों को सप्ताह की शुरुआत से सुख और सौभाग्य की प्राप्ति के योग बन रहे हैं। इस सप्ताह आपके भीतर गजब का आत्मविश्वास और पराक्रम बना रहेगा। जिसकी बदौलत आप जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में सफलता और लाभ अर्जित करेंगे। यह सप्ताह मार्केटिंग, भूमि-भवन और कांट्रैक्ट पर काम करने वालों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है। इस सप्ताह आप अपने टारगेट को समय से पहले पूरा करने में कामयाब रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आपके सीनियर आपके कामकाज की तारीफ करेंगे। सप्ताह के मध्य में घर-परिवार से जुड़ी कोई बड़ी समस्या का समााधान आपसी सहमति और संवाद के जरिए निकल आएगा। घरेलू मसले का हल निकालने में कोई मित्र काफी मददगार साबित होगा। सेहत की दृष्टि से सप्ताह का उत्तरार्ध आपके लिए थोड़ा चिंताजनक रह सकता है। इस दौरान आप मौसमी या किसी पुरानी बीमारी के चलते शारीरिक एवं मानसिक रूप से परेशान रह सकते हैं।


व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए सप्ताह का उत्तरार्ध शुभता और लाभ को लिए है। इस दौरान आप अपेक्षा से अधिक कारोबार में लाभ प्राप्त करेंगे। कारोबार का विस्तार करने की कामना पूरी होगी। व्यवसाय के सिलसिले में लंबी या छोटी दूरी की यात्रा सुखद एवं लाभप्रद साबित होंगी। इस सप्ताह आपका विपरीत लिंगी व्यक्ति के प्रति आकर्षण बढ़ेगा। किसी के साथ हुई मित्रता प्रेम संबंध में तब्दील हो सकती है। परिवार के सदस्यों के बीच प्रेम आपसी विश्वास बढ़ेगा। आपसे छोटी उम्र के लोग आपकी बात मानेंगे तो वहीं वरिष्ठों का पूरा आशीर्वाद आप पर बरसेगा। 
विज्ञापन


उपाय: प्रतिदिन स्फटिक के शिवलिंग की पूजा और शिव महिम्न स्तोत्र का पाठ करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed