फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Saptahik Tula Rashifal 25 April To 01 May 2022 weekly Libra Horoscope in Hindi

Libra Weekly Horoscope (25 April To 01 May 2022): जानें कैसा रहेगा तुला राशि के लिए यह सप्ताह?

Mon, 25 Apr 2022 12:16 AM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Mon, 25 Apr 2022 12:16 AM IST
सार

सप्ताह की शुरुआत में कामकाज के सिलसिले में लंबी या छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। यात्रा के दौरान अपनी सेहत और सामान दोनों का खूब ख्याल रखें।

विज्ञापन
Saptahik Tula Rashifal 25 April To 01 May 2022 weekly Libra Horoscope in Hindi
Libra Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तुला

विज्ञापन

तुला राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिला-जुला साबित होने वाला है। सप्ताह की शुरुआत में कामकाज के सिलसिले में लंबी या छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। यात्रा के दौरान अपनी सेहत और सामान दोनों का खूब ख्याल रखें। इस दौरान आपकी आय के नए स्रोत तो जरूर बनेंगे लेकिन खर्च की अधिकता कहीं ज्यादा रहेगी। सगे संबंधियों, इष्ट-मित्रों का व्यवहार अधिक सकारात्मक नहीं रहेगा। स्वजनों की समय पर मदद न मिलने से मन परेशान रहेगा। जो लोग लंबे समय से रोजगार के लिए भटक रहे हैं, उन्हें मनचाही सफलता पाने में अभी थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है। सप्ताह के उत्तरार्ध में घर या कारोबार से जुड़ा कोई फैसला जल्दबाजी में न लें। प्रेम संबंधों में किसी तीसरे की दखलंदाजी आपकी परेशानी का सबब बन सकती है। किसी भी समस्या को संवाद से सुलझाने का प्रयास करें। जीवनसाथी की सेहत चिंता का बड़ा कारण बन सकती है। 

उपाय : प्रतिदिन श्री लक्ष्मीनारायण की साधना करें और गुरुवार के दिन पीले कपड़े में चने की दाल और गुड़ रखकर किसी ब्राह्मण को दान करे।। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed