{"_id":"6301df64caf26e4d8e45482e","slug":"saptahik-tula-rashifal-22-to-28-august-2022-weekly-libra-horoscope-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Libra Weekly Horoscope (22 To 28 August): जानें कैसा रहेगा तुला राशि के लिए यह सप्ताह","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Libra Weekly Horoscope (22 To 28 August): जानें कैसा रहेगा तुला राशि के लिए यह सप्ताह
Mon, 22 Aug 2022 01:00 AM IST
आशिकी पटेल
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Mon, 22 Aug 2022 01:00 AM IST
सार
तुला राशि के लोगों को इस सप्ताह अपने संबंध और सेहत पर जरा ज्यादा ध्यान देने की जरूरत रहेगी क्योंकि सप्ताह की शुरुआत में किसी बात को लेकर घर किसी प्रिय सदस्य के साथ मतभेद या वाद विवाद हो सकता है।
विज्ञापन
Libra Weekly Horoscope
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
तुला
विज्ञापन
तुला राशि के लोगों को इस सप्ताह अपने संबंध और सेहत पर जरा ज्यादा ध्यान देने की जरूरत रहेगी क्योंकि सप्ताह की शुरुआत में किसी बात को लेकर घर किसी प्रिय सदस्य के साथ मतभेद या वाद विवाद हो सकता है। ऐसे स्थिति में किसी भी समस्या को शांत मन और सूझबूझ से दूर करने की कोशिश करें। सप्ताह की शुरुआत में घर की मरम्मत या सुख सुविधाओं से जुड़ी चीजों पर जेब से अधिक खर्च हो जाने पर आर्थिक चिंता सताएगी। अचानक से लंबी या छोटी दूरी की यात्रा के योग बनेंगे। यात्रा खर्चीली और थकान भरी रहने के कारण मन थोड़ा निराश एवं दु:खी रहेगा। हालांकि सप्ताह के उत्तरार्ध में संतान से जुड़ी कोई बड़ी मिलेगी, जिससे घर में खुशी की लहर दौड़ जाएगी और घर परिवार के साथ उसे इन्ज्वाय करने का मौका मिलेगा। यह समय व्यवसाय की दृष्टि से भी शुभ रहने वाला होगा। प्रेम संबंध की दृष्टि से यह समय आपके लिए शुभ रहने वाला है। सिंगल लोगों का विपरीत लिंग के प्रति आकर्षण बढ़ेगा तो वहीं पहले से चले आ रहे प्रेम संबंध में मजबूती आएगी। जीवनसाथी की सेहत को लेकर मन थोड़ा चिंतित रह सकता है।
उपाय: प्रतिदिन स्फटिक के शिवलिंग की पूजा सफेद चंदन का तिलक लगाकर करें।