फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Saptahik Tula Rashifal 20-26 Nov weekly Libra Horoscope in Hindi

Libra Weekly Horoscope (20-26 Nov): जानें कैसा रहेगा तुला राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 19 Nov 2023 09:54 AM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Sun, 19 Nov 2023 09:54 AM IST
सार

सप्ताह की शुरुआत में मार्केटिंग से जुड़े लोगों को आपको अपनी वाणी और व्यवहार पर नियंत्रण रखने की बहुत ज्यादा आवश्यकता रहेगी क्योंकि इस दौरान इन दोनों के कारण ही आपके काम बनेंगे या बिगड़ेंगे।

विज्ञापन
Saptahik Tula Rashifal 20-26 Nov weekly Libra Horoscope in Hindi
Libra Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तुला 

विज्ञापन

तुला राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत में मार्केटिंग से जुड़े लोगों को आपको अपनी वाणी और व्यवहार पर नियंत्रण रखने की बहुत ज्यादा आवश्यकता रहेगी क्योंकि इस दौरान इन दोनों के कारण ही आपके काम बनेंगे या बिगड़ेंगे। आम जीवन में भी लोगों के साथ बात-व्यवहार करते समय आपको इस बात का खूब ध्यान रखना होगा वरना स्वजनों के साथ सालों से चले आ रहे संबंध में दरार पड़ सकती है। इस सप्ताह नौकरीपेशा लोगों को अपने कार्यक्षेत्र में अपने सीनियर और जूनियर दोनों को मिलाकर चलने की बहुत ज्यादा आवश्यकता रहेगी। कामकाजी महिलाओं को अपने कार्यक्षेत्र और घर के बीच तालमेल बिठाने में कुछेक मुश्किलें आ सकती हैं।


सप्ताह के मध्य में पढ़ने-लिखने वालों छात्रों का मन पढ़ाई से उचट सकता है। यदि आप किसी नये काम की शुरुआत की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपको इसकी शुरुआत के लिए सही समय का इंतजार करना ज्यादा उचित रहेगा। किसी के बहकावे अथवा जोश में आकर किसी योजना में निवेश न करें अन्यथा आपका धन फंस सकता है। सप्ताह के उत्तरार्ध में अचानक से लंबी या छोटी यात्रा पर निकलना पड़ सकता है। यात्रा के दौरान अपने स्वास्थ्य और सामान दोनों का खूब ख्याल रखें। प्रेम संबंध में सावधानी के साथ कदम आगे बढ़ाएं और उसका बेवजह प्रदर्शन करने से बचें, अन्यथा आपको तमाम तरह की परेशानियां झेलनी पड़ सकती हैं। जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करें। 
विज्ञापन


उपाय: प्रतिदिन किचन में बनी पहली रोटी गाय के लिए निकालें और स्फटिक के शिवलिंग की पूजा करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed