{"_id":"63f1dd45c383364ec90b742e","slug":"saptahik-tula-rashifal-20-26-feb-weekly-libra-horoscope-in-hindi-2023-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Libra Weekly Horoscope (20-26 Feb): जानें कैसा रहेगा तुला राशि के लिए यह सप्ताह","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Libra Weekly Horoscope (20-26 Feb): जानें कैसा रहेगा तुला राशि के लिए यह सप्ताह
Sun, 19 Feb 2023 02:17 PM IST
आशिकी पटेल
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Sun, 19 Feb 2023 02:17 PM IST
सार
तुला राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत में सेहत संबंधी कोई दिक्कत होने के कारण आपके कामकाज प्रभावित हो सकते हैं।
विज्ञापन
Libra Weekly Horoscope
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
तुला
विज्ञापन
तुला राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत में सेहत संबंधी कोई दिक्कत होने के कारण आपके कामकाज प्रभावित हो सकते हैं। इस दौरान मौसमी बीमारी के प्रति सचेत रहें। साथ ही साथ इस दौरान खान-पान का खूब ख्याल रखें। इस दौरान आपको अपनी समस्याओं से मुंह मोड़ने की बजाय उसका समाधान निकालने का पूरा प्रयास करना चाहिए अन्यथा भविष्य में आपको बड़ी परेशानी एवं नुकसान झेलना पड़ सकता है। पढ़ने-लिखने वाले छात्रों का मन पढ़ाई से उचट सकता है। मनचाही सफलता पाने के लिए कठिन परिश्रम ही अंतिम विकल्प रहेगा। व्यवसाय से जुड़े लोगों को अपने कंपटीटर से चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। बाजार में आई मंदी भी आपकी बड़ी परेशानी का सबब बनेगी। नौकरीपेशा लोगों को अपने कार्यस्थल पर सीनियर और जूनियर दोनों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर चलने की जरूरत रहेगी। प्रेम संबंध को बेहतर बनाए रखने के लिए उतावलेपन से बचें और सोच-समझकर आगे कदम बढ़ाएं। कठिन समय में जीवनसाथी आपका संंबल बनेगा।
उपाय: प्रतिदिन स्फटिक से बने शिवलिंग की सफेद चंदन से पूजा करें और शुक्रवार के दिन चीनी का दान करें।