{"_id":"6370b0410390a147a533068f","slug":"saptahik-tula-rashifal-14-20-nov-2022-weekly-libra-horoscope-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Libra Weekly Horoscope (14-20 Nov): जानें कैसा रहेगा तुला राशि के लिए यह सप्ताह","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Libra Weekly Horoscope (14-20 Nov): जानें कैसा रहेगा तुला राशि के लिए यह सप्ताह
Sun, 13 Nov 2022 04:58 PM IST
आशिकी पटेल
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Sun, 13 Nov 2022 04:58 PM IST
सार
तुला राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह बेहद लकी साबित होने जा रहा है। इस सप्ताह आपके सोचे हुए कार्य समय पर पूरे होंगे और आपके द्वारा किए गए प्रयास का पूरा परिणाम प्राप्त होगा।
विज्ञापन
Libra Weekly Horoscope
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
तुला
विज्ञापन
तुला राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह बेहद लकी साबित होने जा रहा है। इस सप्ताह आपके सोचे हुए कार्य समय पर पूरे होंगे और आपके द्वारा किए गए प्रयास का पूरा परिणाम प्राप्त होगा। जो लोग लंबे समय से अपने ट्रांस्फर या अपने कार्यक्षेत्र में बदलाव की सोच रहे थे, उनकी यह कामना इस सप्ताह पूरी हो सकती है। नौकरपेशा लोगों की आय के अतिरिक्त स्रोत बनेंगे। संचित धन में वृद्धि होगी। यह सप्ताह राजनीति से जुड़े लोगों के विशेष रूप से लाभप्रद साबित होगा। इस सप्ताह उनकी झोली में कोई बड़ा पद गिर सकता है। जिससे उनके मान-सम्मान और प्रभाव में बढ़ोत्तरी होगी। सप्ताह के उत्तरार्ध में करियर-कारोबार के सिलसिले में की गई यात्रा शुभ एवं लाभप्रद साबित होगी। इस दौरान इष्ट-मित्रों अथवा घर-परिवार के सदस्यों के साथ अचानक से किसी धर्म स्थान या फिर पिकनिक पर घूमने-फिरने का प्रोग्राम बन सकता है। यदि घर-परिवार के किसी सदस्य के साथ आपकी तकरार हो गई थी तो किसी वरिष्ठ व्यक्ति की मदद से गलतफहमियां दूर होंगी और आपके रिश्ते एक बार फिर से पटरी पर आ जाएंगे। प्रेम संबंध की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए शुभ साबित होगा। लव पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा।
उपाय: प्रतिदिन देवी दुर्गा की साधना करें और शुक्रवार के दिन किसी कन्या को सफेद मिठाई खिलाकर उससे आशीर्वाद प्राप्त करें।