{"_id":"62a5d0d3fa62660078240a4c","slug":"saptahik-tula-rashifal-13-to-19-june-2022-weekly-libra-horoscope-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Libra Weekly Horoscope (13 To 19 June 2022): जानें कैसा रहेगा तुला राशि के लिए यह सप्ताह?","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Libra Weekly Horoscope (13 To 19 June 2022): जानें कैसा रहेगा तुला राशि के लिए यह सप्ताह?
Mon, 13 Jun 2022 12:02 AM IST
आशिकी पटेल
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Mon, 13 Jun 2022 12:02 AM IST
सार
तुला राशि के जातकों के लिए के लिए यह सप्ताह शुभता और सौभाग्य को साथ लिए है। सप्ताह की शुरुआत में सोचे हुए कार्य समय पर पूरे होंगे, जिससे आपके भीतर गजब का आत्मविश्वास रहेगा।
विज्ञापन
Libra Weekly Horoscope
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
तुला
विज्ञापन
तुला राशि के जातकों के लिए के लिए यह सप्ताह शुभता और सौभाग्य को साथ लिए है। सप्ताह की शुरुआत में सोचे हुए कार्य समय पर पूरे होंगे, जिससे आपके भीतर गजब का आत्मविश्वास रहेगा। नौकरीपेशा वालों के लिए यह सप्ताह शुभ साबित होगा। कार्यक्षेत्र में सीनियर और जूनियर दोनों का पूरा सहयोग मिलेगा। व्यवसाय के सिलसिले में की गई यात्रा सुखद एवं मनचाहा लाभ देने वाली साबित होगी। इस दौरान किसी प्रभावी व्यक्ति से हुई मुलाकात भविष्य में लाभ का कारण बनेगी। घर-परिवार से जुड़े किसी महत्वपूर्ण निर्णय लेते समय आपको माता-पिता का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। सप्ताह के मध्य में सुख-सुविधा से जुड़ी चीजों पर अधिक धन खर्च हो सकता है। इस दौरान युवाओं का अधिकांश समय मौज-मस्ती करते हुए बीतेगा। परिवार के साथ पर्यटन के भी योग बनेंगे। सप्ताह के अंत में किसी मांगलिक या धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर प्राप्त होगा। प्रेम संबंध में आपसी विश्वास और मधुरता बढ़ेगी। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा। सेहत सामान्य रहेगी।
उपाय: प्रतिदिन शक्ति और श्रीयंत्र की साधना करें और दुर्गा देवी के मंत्रों का जाप करें।