फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Saptahik Tula Rashifal 12- 18 June weekly Libra Horoscope in Hindi

Libra Weekly Horoscope (12- 18 June): जानें कैसा रहेगा तुला राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 11 Jun 2023 05:27 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Sun, 11 Jun 2023 05:27 PM IST
सार

तुला राशि को इस सप्ताह न सिर्फ अपने कामकाज में बल्कि निजी जीवन में कोई बड़ी भूल करने से बचना होगा, अन्यथा उन्हें उसके लिए बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है।

विज्ञापन
Saptahik Tula Rashifal 12- 18 June weekly Libra Horoscope in Hindi
Libra Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तुला 

विज्ञापन

तुला राशि को इस सप्ताह न सिर्फ अपने कामकाज में बल्कि निजी जीवन में कोई बड़ी भूल करने से बचना होगा, अन्यथा उन्हें उसके लिए बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में किसी भी प्रकार की बड़ी गलती को करने से बचने के लिए अपने काम को किसी दूसरे के भरोसे छोड़ने से बचें। उसमें बिल्कुल भी लापरवाही न करें, अन्यथा आपको अपने बॉस के गुस्से का शिकार होना पड़ सकता है। व्यवसाय से जुड़े लोगों को इस दौरान किसी योजना में धन निवेश करते समय खूब सावधानी बरतनी चाहिए, ऐसा करने से पहले अपने शुभचिंतकों की सलाह जरूर लेनी चाहिए।  इस सप्ताह तुला राशि के लोगों के पास पैसा तेजी से आयेगा लेकिन उसी गति के साथ खर्च भी हो जायेगा। युवा लोगों का इस सप्ताह अधिकांश समय इष्ट-मित्रों के साथ मौज-मस्ती करते हुए बीतेगा। वहीं महिलाएं अपने जीवन की अच्छी चीजों व सामाजिकता का लुत्फ उठाती हुई नजर आएंगी तो वहीं बुजुर्ग व्यक्ति अपने आपको किसी न किसी कार्य में खुद को व्यस्त रखेंगे। कामकाजी महिलाओं को सप्ताह के अंत में कोई बड़ी उपलब्धि मिल सकती है, जिससे उनका कार्यक्षेत्र और घर-परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा। प्रेम संबंध में कुछेक अड़चनें आएंगी, लेकिन किसी महिला मित्र की मदद से उसे दूर करने में आप कामयाब होंगे। सुखी वैवाहिक जीवन के लिए आपको अपने बिजी शेड्यूल से कुछ समय जीवनसाथी के लिए निकालना होगा। अपनी दिनचर्या और खानपान का खूब ख्याल रखें। 
उपाय: प्रतिदिन देवी दुर्गा की लाल पुष्प चढ़ाकर पूजा और उनकी चालीसा का पाठ करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed