फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Saptahik Tula Rashifal 10-16 October 2022 weekly Libra Horoscope in Hindi

Libra Weekly Horoscope 10-16 October): जानें कैसा रहेगा तुला राशि के लिए यह सप्ताह

Mon, 10 Oct 2022 12:26 AM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Mon, 10 Oct 2022 12:26 AM IST
सार

तुला राशि के जातकों को इस सप्ताह पास के फायदे में दूर का नुकसान करने से बचना चाहिए। कार्यक्षेत्र में किसी काम के लिए शार्टकट अपनाने से बचें अन्यथा बना-बनाया काम भी बिगड़ सकता है, जिसके चलते आपको अपने बॉस के गुस्से का शिकार भी होना पड़ सकता है।

विज्ञापन
Saptahik Tula Rashifal 10-16 October 2022 weekly Libra Horoscope in Hindi
Libra Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तुला

विज्ञापन

तुला राशि के जातकों को इस सप्ताह पास के फायदे में दूर का नुकसान करने से बचना चाहिए। कार्यक्षेत्र में किसी काम के लिए शार्टकट अपनाने से बचें अन्यथा बना-बनाया काम भी बिगड़ सकता है, जिसके चलते आपको अपने बॉस के गुस्से का शिकार भी होना पड़ सकता है। इस सप्ताह आपको अपने काम सावधानीपूर्वक करने होंगे और गुप्त शत्रुओं से विशेष रूप से सतर्क रहने की जरूरत रहेगी। किसी के बहकावे में आकर कोई ऐसा काम न करें जिसके लिए आपको बाद में परेशानी झेलनी पड़े। विशेष तौर पर किसी मामले में झूठी गवाही देने की गलती तो भूलकर न करें। सप्ताह के मध्य में करिअर-कारोबार के सिलसिले में लंबी अथवा छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। यात्रा सुखद एवं मनचाही सफलता देने वाली होगा। यात्रा के दौरान किसी प्रभावी व्यक्ति से हुई मुलाकात भविष्य में लाभदायक योजना से जुड़ने का कारण बनेगी। इस दौरान आप अपनी सुख-सुविधा से जुड़ी चीजों पर बड़ी धनराशि खर्च कर सकते हैं। युवाओं का अधिकांश समय मौज-मस्ती करते हुए बीतेगा। इस सप्ताह आपका लव पार्टनर आप पर अपना प्यार लुटाता हुआ नजर आएगा। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे और आपसी विश्वास बढ़ेगा। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। जीवनसाथी के साथ सुखद पल व्यतीत करेंगे। 

उपाय: प्रतिदिन देवी दुर्गा की विधि-विधान से पूजा और चालीसा का पाठ करें। शुक्रवार के दिन किसी कन्या को सफेद मिठाई खिलाकर आशीर्वाद लें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed