फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Saptahik Tula Rashifal 06-12 March weekly Libra Horoscope in Hindi

Libra Weekly Horoscope (06-12 March): जानें कैसा रहेगा तुला राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 05 Mar 2023 02:28 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Sun, 05 Mar 2023 02:28 PM IST
सार

तुला राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला साबित होगा। इस सप्ताह आपके काम कभी बनते तो कभी अटकते नजर आएंगे।

विज्ञापन
Saptahik Tula Rashifal 06-12 March weekly Libra Horoscope in Hindi
Libra Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तुला 

विज्ञापन

तुला राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला साबित होगा। इस सप्ताह आपके काम कभी बनते तो कभी अटकते नजर आएंगे। हालांकि आप अपनी बुद्धि और विवेक से सभी परेशानियों का हल निकालने में कामयाब होंगे। जिन नौकरीपेशा लोगों को अपनी पदोन्नति या ट्रांस्फर का इंतजार था, उन्हें इससे जुड़ी शुभ सूचना को पाने के लिए थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है। सप्ताह के मध्य में भाई या बहन के साथ सहयोग से कामकाज में आ रही दिक्कतें दूर होंगी। इस दौरान नए-पुराने मित्रों से मेलजोल होगा। यह समय आपके संबंधों के लिए तो ठीक लेकिन सेहत की दृष्टि से अच्छा नहीं कहा जा सकता है। ऐसे में आपको इस दौरान अपनी सेहत को लेकर खूब सावधान रहने की जरूरत रहेगी। सप्ताह के उत्तरार्ध में अपना काम किसी दूसरे के भरोसे छोड़ने से बचें अन्यथा बना-बनाया काम बिगड़ सकता है। यदि आप भूमि भवन के क्रय-विक्रय के लिए प्रयासरत हैं आपकी अच्छी डील हो सकती है। आप अपने परिवार और बच्चों के साथ सुखद समय व्यतीत करेंगे। प्रेम संबंध में पैदा हुई गलतफहमियां किसी महिला मित्र की मदद से दूर होंगी। 

उपाय: प्रतिदिन किचन में बनी पहली रोटी गाय के लिए निकालें और श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed