फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Saptahik Tula Rashifal 01-07 May weekly Libra Horoscope in Hindi

Libra Weekly Horoscope (01-07 May): जानें कैसा रहेगा तुला राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 30 Apr 2023 02:18 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Sun, 30 Apr 2023 02:18 PM IST
सार

इस दौरान आपकी सेहत इस कार्य में बाधक बन सकती है तो वहीं आपके विरोधी भी उसमें रोड़े डालने की कोशिश करते नजर आएंगे।

विज्ञापन
Saptahik Tula Rashifal 01-07 May weekly Libra Horoscope in Hindi
Libra Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तुला 
विज्ञापन

तुला राशियों के लिए यह सप्ताह थोड़ी व्यस्तता के साथ बड़ी सी सफलता दिलाने वाला साबित होगा। इस सप्ताह नौकरीपेशा जातकों को कार्यक्षेत्र में कोई अहम जिम्मेदारी मिल सकती है, जिसे पूरा करने के लिए उन्हें अतिरिक्त परिश्रम और प्रयास करना पड़ेगा। इस दौरान आपकी सेहत इस कार्य में बाधक बन सकती है तो वहीं आपके विरोधी भी उसमें रोड़े डालने की कोशिश करते नजर आएंगे। हालांकि आप अपनी बुद्धि और विवेक से सभी चुनौतियों को पार करते हुए अंतत: अपने काम को बेहतर अंजाम देने में कामयाब होंगे, जिससे आपका कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा। व्यवसाय से जुड़े लोगों को बाजार में अपनी साख को बनाए रखने के लिए अपने कंपटीटर्स से कड़ा मुकाबला करना पड़ेगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में परिवार या फिर किसी मित्र की मदद से परिवार से जुड़ी किसी बड़ी समस्या का समाधान खोजने में कामयाब हो जाएंगे। इस दौरान घर-परिवार में हंसी-खुशी का माहौल बना रहेगा। कुल मिलाकर इस सप्ताह आप परिश्रम और प्रयास के जरिए अपनी खुशकिस्मती को हासिल करने में कामयाब हो जाएंगे। प्रेम-प्रसंग के लिए भी यह सप्ताह अनुकूल रहने वाला है। लव पार्टनर के साथ सुखद समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। 

उपाय: प्रतिदिन पारद शिवलिंग की पूजा एवं शिव चालीसा का पाठ करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed