{"_id":"64575d823534350c55071aab","slug":"saptahik-singh-rashifal-8-14-may-2023-weekly-leo-horoscope-in-hindi-2023-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Leo Weekly Horoscope (8-14 May): जानें कैसा रहेगा सिंह राशि के लिए यह सप्ताह","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Leo Weekly Horoscope (8-14 May): जानें कैसा रहेगा सिंह राशि के लिए यह सप्ताह
Sun, 07 May 2023 03:19 PM IST
आशिकी पटेल
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Sun, 07 May 2023 03:19 PM IST
सार
सिंह राशि वालों के लिए यह सप्ताह शुभता लिए है। इस राशि के जातकों को सप्ताह की शुरुआत में ही करियर-कारोबार से जुड़ी कोई बड़ी उपलब्धि या फिर उससे संबंधित शुभ सूचना प्राप्त होगी।
विज्ञापन
Leo Weekly Horoscope
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सिंह
विज्ञापन
सिंह राशि वालों के लिए यह सप्ताह शुभता लिए है। इस राशि के जातकों को सप्ताह की शुरुआत में ही करियर-कारोबार से जुड़ी कोई बड़ी उपलब्धि या फिर उससे संबंधित शुभ सूचना प्राप्त होगी। सेहत और संपत्ति से जुड़ी से समस्या दूर होगी। सत्ता सरकार से संबंधित अटके काम पूरे होंगे। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में अपने बेहतर काम के लिए बॉस से शाबाशी मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा। पूरे मनोयोग से काम करते हुए आप न सिर्फ अपने काम में मनचाही सफलता प्राप्त करेंगे बल्कि सहयोगियों के साथ आपके संबंध बहुत मजबूत होंगे। संतान की किसी बड़ी उपलब्धि से घर में खुशियों का माहौल बना रहेगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में परिजनों के सहयोग एवं समर्थन से भूमि-भवन आदि से जुड़ा कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। आर्थिक दृष्टि से यह सप्ताह औसत से कहीं ज्यादा लाभ दिलाने वाला रहेगा। नियमित रूप से होने वाली आय से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। सप्ताह के अंत तक किसी लाभदायक योजना या कार्य पर धन निवेश कर सकते हैं। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा।
उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री विष्णु की पूजा और तुलसी जी की सेवा करें।