फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Saptahik Singh Rashifal 30 Oct- 05 Nov weekly Leo Horoscope in Hindi

Leo Weekly Horoscope (30 Oct- 05 Nov): जानें कैसा रहेगा सिंह राशि के लिए यह सप्ताह

Mon, 30 Oct 2023 10:01 AM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Mon, 30 Oct 2023 10:01 AM IST
सार

यदि आप नौकरीपेशा व्यक्ति हैं तो कार्यक्षेत्र में दूसरों के भरोसे अपना काम छोड़ने की भूल न करें और अपने विरोधियों से सावधान रहें।

विज्ञापन
Saptahik Singh Rashifal 30 Oct- 05 Nov weekly Leo Horoscope in Hindi
Leo Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिंह 

विज्ञापन

सिंह राशि के जातकों को इस सप्ताह किसी भी काम में लापरवाही बरतने से बचना चाहिए। यदि आप नौकरीपेशा व्यक्ति हैं तो कार्यक्षेत्र में दूसरों के भरोसे अपना काम छोड़ने की भूल न करें और अपने विरोधियों से सावधान रहें। इस दौरान आप उतनी ही जिम्मेदारी अपने कंधे पर लें, जितनी आप बेहतर तरीके से निभा सकें। यदि आप विदेश में अपना करियर या कारोबार बनाने की सोच रहे हैं तो आपको इस दिशा में मनवांछित सफलता पाने के लिए अभी थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है।


सिंह राशि के जातकों को इस सप्ताह मौसमी बीमारी या फिर किसी पुरानी बीमारी के उभरने के कारण स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें हो सकती हैं। आपको अपने खानपान और जीवनशैली दोनों सही रखने की आवश्यकता रहेगी। सप्ताह के मध्य में किसी पुराने मित्र या फिर किसी प्रिय व्यक्ति से अचानक मुलाकात हो सकती है। इस दौरान मित्रों और स्वजनों के साथ हंसी-खुशी समय बिताने के अवसर मिलेंगे। यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो आपको कारोबार के सिलसिले में छोटी या फिर लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। यात्रा थकान भरी और उम्मीद से थोड़ा कम लाभ दिलाने वाली साबित होगी। प्रेम संबंध में कुछेक अड़चनें आ सकती हैं। सप्ताह के उत्त्रार्ध में लव पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर गलतफहमी पैदा हो सकती है, जिसके कारण आपका मन थोड़ा खिन्न रहेगा। 
विज्ञापन


उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री विष्णु की पीले पुष्प और पीला चंदन अर्पित करके नारायण कवच का पाठ करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed