फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Saptahik Singh Rashifal 28 Nov -04 Dec weekly Leo Horoscope in Hindi

Leo Weekly Horoscope (28 Nov -04 Dec): जानें कैसा रहेगा सिंह राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 27 Nov 2022 02:02 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Sun, 27 Nov 2022 02:02 PM IST
सार

सिंह राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शुभता लिए हुए है। सप्ताह की शुरुआत से ही आपके सोचे हुए सारे काम समय पर पूरे होंगे, जिसके चलते आपके भीतर एक अलग ही जोश और आत्मविश्वास देखने को मिलेगा।

विज्ञापन
Saptahik Singh Rashifal 28 Nov -04 Dec weekly Leo Horoscope in Hindi
Leo Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिंह

विज्ञापन

सिंह राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शुभता लिए हुए है। सप्ताह की शुरुआत से ही आपके सोचे हुए सारे काम समय पर पूरे होंगे, जिसके चलते आपके भीतर एक अलग ही जोश और आत्मविश्वास देखने को मिलेगा। खास बात यह कि इस सप्ताह आपकी सेहत और मित्र दोनों ही आपका खूब साथ निभाएंगे। सप्ताह की शुरुआत में व्यवसाय से जुड़ी कोई बड़ी डील होगी, जो भविष्य में बड़े लाभ का कारण बनेगी। किसी प्रभावी व्यक्ति की मदद से पैतृक संपत्ति से जुड़े विवाद सुलझेंगे। यह समय शेयर बाजार, प्रापर्टी और कमीशन से जुड़े काम करने वालों के लिए शुभ साबित होगा। सप्ताह के मध्य में घर में कोई मांगलिक कार्य हो सकता है, जिससे परिवार में खुशियों का माहौल बना रहेगा। परिवार से जुड़ा कोई बड़ा निर्णय लेते समय आपको परिजनों का पूरा सहयोग मिलेगा। यदि आप किसी रोजी-रोजगार या फिर किसी नए कॉंट्रैक्ट के लिए प्रयासरत हैं तो सप्ताह के अंत तक आपकी यह ख्वाहिश पूरी हो जाएगी। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे और लव पार्टनर के साथ सुखद पल बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। सप्ताह के अंत में घर-परिवार के साथ पिकनिक या पर्यटन पर निकल सकते हैं। सेहत सामान्य रहेगी। 
उपाय- प्रतिदिन भगवान सूर्य को जल दें और श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed