फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Saptahik Singh Rashifal 23 to 29 september 2024 2024 weekly Leo Horoscope in hindi

Leo Weekly Horoscope (23 to 29 september): जानें कैसा रहेगा सिंह राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 22 Sep 2024 05:08 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Sun, 22 Sep 2024 05:08 PM IST
सार

Leo Weekly Horoscope: सिंह राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह सामान्य रहने वाला है। इस सप्ताह आपके कार्य पूर्व की भांति समय से पूरे होते रहेंगे। 

विज्ञापन
Saptahik Singh Rashifal 23 to 29 september 2024 2024 weekly Leo Horoscope in hindi
weekly rashifal - फोटो : amar ujala

विस्तार

सिंह 

विज्ञापन

सिंह राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह सामान्य रहने वाला है। इस सप्ताह आपके कार्य पूर्व की भांति समय से पूरे होते रहेंगे। करियर-कारोबार में अनुकूलता बनी रहेगी। सप्ताह की शुरुआत में आपको कामकाज के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्रा करना पड़ सकता है। यात्रा सुखद एवं लाभप्रद साबित होगी। यात्रा के दौरान प्रभावी लोगों के साथ संबंध बनेंगे। जिनकी मदद से भविष्य में लाभ की योजनाओं से जुड़ने का अवसर प्राप्त होगा। सप्ताह के पूर्वार्ध में अचानक से कुछ बड़े खर्च आ जाने से आर्थिक रूप से अस्थिरता नजर आ रही है लेकिन उत्तरार्ध तक चीजें पटरी पर आ जाएंगी। 

सिंह राशि के जातकों को इस सप्ताह सफलता के मद में अपनों का अपमान करने से बचने की जरूरत रहेगी अन्यथा आपकी वाणी और व्यवहार से वर्षों से बने संबंध में दरार आ सकती है अथवा वो टूट भी सकते हैं। सप्ताह के उत्तरार्ध में परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों का मन पढ़ाई-लिखाई से उचट सकता है। इस दौरान आपका अधिकांश समय मौज-मस्ती या फिर कहें पिकनिक-पार्टी करते हुए बीतेगा। सिंह राशि के जातकों को इस सप्ताह किसी नई योजना से जुड़ने अथवा नया कार्य प्रारंभ करने से पहले अपने शुभचिंतकों की सलाह जरूर लेनी चाहिए। 

विज्ञापन


उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री विष्णु की पूजा में श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें तथा किचन में बनी पहली रोटी गाय को खिलाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed