{"_id":"6767a493f9bcdd54150de2be","slug":"saptahik-singh-rashifal-23-to-29-december-2024-weekly-leo-horoscope-of-this-week-2024-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Leo Weekly Horoscope (23 to 29 December): जानें कैसा रहेगा सिंह राशि के लिए यह सप्ताह","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Leo Weekly Horoscope (23 to 29 December): जानें कैसा रहेगा सिंह राशि के लिए यह सप्ताह
Sun, 22 Dec 2024 11:11 AM IST
मेघा कुमारी
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: मेघा कुमारी
Updated Sun, 22 Dec 2024 11:11 AM IST
सार
Leo Weekly Horoscope: सिंह राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह गुडलक लिए हुए है। इस सप्ताह आप अपनी पूरी ऊर्जा और मनोयोग के साथ अपने कार्यों को अंजाम देंगे।
विज्ञापन
weekly rashifal
- फोटो : amar ujala
विस्तार
सिंह
विज्ञापन
सिंह राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह गुडलक लिए हुए है। इस सप्ताह आप अपनी पूरी ऊर्जा और मनोयोग के साथ अपने कार्यों को अंजाम देंगे। जिसका आपको सकारात्मक फल भी प्राप्त होगा। सप्ताह की शुरुआत किसी शुभ समाचार की प्राप्ति से होगी। जिसके कारण आपके घर में खुशियों का माहौल बना रहेगा। नौकरी और व्यवसाय दोनों ही दृष्टि से यह समय आपके लिए शुभदायी है। इस समय आप यदि अपने कार्य को योजनाबद्ध तरीके से करते हैं तो आपको विशेष उपलब्धि हासिल होने का योग बन रहा है।
विज्ञापन
सप्ताह के मध्य में समाजसेवा एवं राजनीति से जुड़े लोगों के मान-सम्मान में वद्धि संभव है। प्रेम संबंध की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए पूरी तरह से अनुकूल रहने वाला है। यदि किसी बात को लेकर अपने लव पार्टनर के साथ अनबन हो गई थी तो इस सप्ताह आपके बीच उपजी गलतफहमियां दूर हो जाएंगी और एक बार फिर आपके रिश्ते पटरी पर आ जाएंगे। सिंगल लोगों के जीवन में मनचाहे व्यक्ति की इंट्री हो सकती है। शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। जीवनसाथी के साथ सुखद समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे।
विज्ञापन
उपाय: प्रतिदिन सूर्य देवता को जल दें और भगवान श्री लक्ष्मीनारायण की पूजा में श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।