फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Saptahik Singh Rashifal 22 To 28 August 2022 weekly Leo Horoscope in Hindi

Leo Weekly Horoscope (22 To 28 August): जानें कैसा रहेगा सिंह राशि के लिए यह सप्ताह

Mon, 22 Aug 2022 12:01 AM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Mon, 22 Aug 2022 12:01 AM IST
सार

सिंह राशि के लोगों को इस सप्ताह क्रोध एवं अहंकार से बचना होगा,अन्यथा न सिर्फ आपके बने-बनाए काम बिगड़ सकते हैं।

विज्ञापन
Saptahik Singh Rashifal 22 To 28 August 2022 weekly Leo Horoscope in Hindi
Leo Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिंह 

विज्ञापन

सिंह राशि के लोगों को इस सप्ताह क्रोध एवं अहंकार से बचना होगा,अन्यथा न सिर्फ आपके बने-बनाए काम बिगड़ सकते हैं। बात-व्यवहार में सावधानी बरतें नहीं तो आप बरसों पुराने रिश्तों से भी हाथ धो सकते हैं। ऐसे में किसी के साथ हंसी-मजाक करते समय दूसरों का उपहास उड़ाने से बचें। इस सप्ताह आपको कामकाज के साथ अपने शरीर का भी विशेष ख्याल रखने की जरूरत रहेगी,अन्यथा आपको शारीरिक एवं मानसिक पीड़ा का शिकार होना पड़ सकता है। सप्ताह के मध्य का समय कांट्रैक्ट और कमीशन पर काम करने वालों के लिए अत्यंत ही शुभ साबित होगा। इस दौरान आप विभिन्न स्रोतों से लाभ अर्जित करने में कामयाब होंगे। विदेश से जुड़े व्यवसाय या फिर काम करने वालों को मनचाहा लाभ होगा। सप्ताह के अंत में संतान पक्ष से जुड़ी कोई बड़ी उपलब्धि आपकी खुशियों और सम्मान का बड़ा कारण बनेगी। सप्ताह के उत्तरार्ध में जीवनसाथी के साथ किसी पर्यटन या फिर धार्मिक स्थल की यात्रा पर निकल सकते हैं। प्रेम संबंध की दृष्टि से आपको इस सप्ताह संभल कर कदम बढ़ाने की जरूरत रहेगी, अन्यथा आपको बेवजह का तनाव या बदनामी झेलनी पड़ सकती है। अपनी सेहत का विशेष ख्याल रखें। 

उपाय : प्रतिदिन भगवान विष्णु की पूजा और नारायण कवच का पाठ करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed