फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Saptahik Singh Rashifal 22 To 28 April 2024 weekly Leo Horoscope in Hindi

Leo Weekly Horoscope (22 To 28 April): जानें कैसा रहेगा सिंह राशि के लिए यह सप्ताह

Mon, 22 Apr 2024 07:11 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Mon, 22 Apr 2024 07:11 AM IST
सार

सिंह राशि के जातकों को इस सप्ताह जोखिम भरे निवेश से बचना चाहिए। सप्तापह के उत्तहरार्ध में रोजी-रोजगार के सिलसिले में अचानक से लंबी दूरी की यात्रा करना पड़ सकता है।

विज्ञापन
Saptahik Singh Rashifal 22 To 28 April 2024 weekly Leo Horoscope in Hindi
weekly rashifal - फोटो : amar ujala

विस्तार

सिंह

विज्ञापन

सिंह राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह खर्चीला साबित हो सकता है। सप्ताह की शुरुआत से ही आपके सिर पर बड़े खर्चों का बोझ बना रहेगा, जिसे उतारने के लिए आपको आर्थिक प्रबंधन करके चलना उचित रहेगा। धन के साथ आपकी सेहत भी आपकी चिंता का विषय बनी रह सकती है, ऐसे में किसी भी छोटी-मोटी दिक्कत को इग्नोर करने की भूल न करें अन्यथा आपको इलाज के लिए अस्पताल के चक्कर तक लगाने पड़ सकते हैं। सिंह राशि के जातक इस सप्ताह वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं अन्यथा चोट लगने की आशंका है।

जो लोग व्यावसाय से जुड़े हैं उन्हें इस सप्ताह अपने कारोबार में धीमी गति से प्रगति और उम्मीद से कुछ कम लाभ की प्राप्ति होती हुई नजर आएगी। हालांकि यह स्थिति लंबे समय तक नहीं रहेगी और उत्तरार्ध तक एक बार फिर आपका कारोबार पटरी पर आ जाएगा। सिंह राशि के जातकों को इस सप्ताह जोखिम भरे निवेश से बचना चाहिए। सप्तापह के उत्तहरार्ध में रोजी-रोजगार के सिलसिले में अचानक से लंबी दूरी की यात्रा करना पड़ सकता है। यात्रा सुखद एवं नये संपर्कों को बढ़ाने वाली साबित होगी।
विज्ञापन


इस सप्ताह आपको अपने संबंधों को बेहतर बनाए रखने के लिए आपको विशेष प्रयास की जरूरत रहेगी। परिवार में सुख शांति के लिए आपको छोटी मोटी बातों को इग्नोर करना उचित रहेगा। वैवाहिक जीवन को सुखमय बनाने के लिए जीवनसाथी की भावनाओं को समझें और अपने रिश्ते के बीच अहंकार को न आड़े आने दें।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपाय- प्रतिदिन सूर्य देवता को जल देकर आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed