{"_id":"63f1d76309ce94946f004ce3","slug":"saptahik-singh-rashifal-20-26-feb-2023-weekly-leo-horoscope-in-hindi-2023-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Leo Weekly Horoscope (20-26 Feb): जानें कैसा रहेगा सिंह राशि के लिए यह सप्ताह","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Leo Weekly Horoscope (20-26 Feb): जानें कैसा रहेगा सिंह राशि के लिए यह सप्ताह
Sun, 19 Feb 2023 01:52 PM IST
आशिकी पटेल
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Sun, 19 Feb 2023 01:52 PM IST
सार
सिंह राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह बेहद शुभ रहने वाला है। जो जातक लंबे समय से किसी बड़े प्रोजेक्ट से जुड़ने की राह देख रहे थे, उनकी कामना इस सप्ताह पूरी हो जाएगी।
विज्ञापन
Leo Weekly Horoscope
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सिंह
विज्ञापन
सिंह राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह बेहद शुभ रहने वाला है। जो जातक लंबे समय से किसी बड़े प्रोजेक्ट से जुड़ने की राह देख रहे थे, उनकी कामना इस सप्ताह पूरी हो जाएगी। किसी प्रभावी व्यक्ति की मदद से लंबे समय से अटका काम पूरा होगा, जिससे आपको बड़ी राहत मिलेगी। कार्यक्षेत्र में आपके काम की सराहना होगी। सीनियर आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी सौंप सकते हैं। व्यवसाय को आगे बढ़ाने की योजना साकार होती नजर आएगी। यदि आप बीते कुछ समय से सेहत संबंधी कोई परेशानी झेल रहे थे तो उसमें खासा सुधार देखने को मिलेगा। आर्थिक मामलों में धीमे-धीमे ही सही लेकिन प्रगति होती दिखाई देगी। भौतिक सुख-संसाधनों में वृद्धि होगी। यदि आप लंबे समय से कोई वाहन खरीदने की सोच रहे थे तो इस सप्ताह आपकी यह कामना पूरी हो सकती है। सप्ताह के उत्तरार्ध में किसी धार्मिक स्थान की यात्रा के योग बनेंगे। प्रेम संबंध मजबूत होंगे। लव पार्टनर के साथ बेहतर तालमेल बना रहेगा। जीवनसाथी के साथ सुखद पल व्यतीत करने के अवसर प्राप्त होंगे।
उपाय: प्रतिदिन हनुमत उपासना और श्री सुंदरकांड का पाठ करें।