{"_id":"65a387428fe86a5cf00d9a67","slug":"saptahik-singh-rashifal-15-21-jan-2024-weekly-leo-horoscope-in-hindi-2024-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Leo Weekly Horoscope (15-21 Jan): जानें कैसा रहेगा सिंह राशि के लिए यह सप्ताह","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Leo Weekly Horoscope (15-21 Jan): जानें कैसा रहेगा सिंह राशि के लिए यह सप्ताह
Sun, 14 Jan 2024 12:54 PM IST
आशिकी पटेल
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Sun, 14 Jan 2024 12:54 PM IST
सार
सिंह राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शुभ साबित होगा। इस सप्ताह आपको करियर-कारोबार की दिशा में अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। ऐसे में यदि आप
विज्ञापन
Leo Weekly Horoscope
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सिंह
विज्ञापन
सिंह राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शुभ साबित होगा। इस सप्ताह आपको करियर-कारोबार की दिशा में अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। ऐसे में यदि आप चाहें तो अपनी कड़ी मेहनत और प्रयास से मनचाही सफलता प्राप्त कर सकते हैं। यदि आप अपने कार्य को बगैर किसी आलस्य के समय पर बेहतर तरीके से करने का प्रयास करें तो आपको मान-सम्मान के साथ धन एवं पद में बढ़ोत्तरी का लाभ भी प्राप्त होगा। सेहत और संबंध की दृष्टि से यह पूरा सप्ताह आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। पूरे सप्ताह आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। भाई-बहनों और सगे-संबंधियों के साथ प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा। यदि गलतफहमी के कारण किसी के साथ रिश्तों में खटास-मिठास आ गई थी तो किसी वरिष्ठ व्यक्ति की मध्यस्थता से दूर हो जाएगी। इस सप्ताह आपकी अचानक से छोटी अथवा लंबी दूरी की यात्रा संभव है। यात्रा सुखद एंव लाभप्रद साबित होगी। सप्ताह के उत्तरार्ध में आप अपने करियर-कारोबार अथवा निजी जीवन से जुड़ा कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं। यदि आप प्रेम संबंध में हैं तो वह विवाह में तब्दील हो सकता है। परिजन आपके विवाह के लिए हरी झंडी दिखा सकते हैं। विवाहित लोगों का अपने जीवनसाथी के साथ बेहतर तालमेल बना रहेगा। आपका अपने जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता गहरा हो सकता है। कुल मिलाकर इस सप्ताह आपकी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ बेहद शानदार रहने वाली है।
उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री विष्णु की पूजा में श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।