फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Saptahik Singh Rashifal 13 To 19 May 2024 weekly Leo Horoscope in hindi

Leo Weekly Horoscope (13 To 19 May): जानें कैसा रहेगा सिंह राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 12 May 2024 10:13 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Sun, 12 May 2024 10:13 PM IST
सार

Saptahik Singh Rashifal: सिंह राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह गुडलक लिए है। इस सप्ताह आपको स्वजनों का और सौभाग्य का पूरा साथ मिलेगा। यदि आप बीते कुछ समय से कुछ समस्याओं को लेकर परेशान चल रहे थे तो इस सप्ताह किसी प्रभावी व्यक्ति की मदद से उसका समाधान निकल आएगा।

विज्ञापन
Saptahik Singh Rashifal 13 To 19 May 2024 weekly Leo Horoscope in hindi
Saptahik Singh Rashifal - फोटो : amar ujala

विस्तार

सिंह
विज्ञापन

सिंह राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह गुडलक लिए है। इस सप्ताह आपको स्वजनों का और सौभाग्य का पूरा साथ मिलेगा। यदि आप बीते कुछ समय से कुछ समस्याओं को लेकर परेशान चल रहे थे तो इस सप्ताह किसी प्रभावी व्यक्ति की मदद से उसका समाधान निकल आएगा। यदि आपका कोई मामला कोर्ट-कचहरी में चल रहा है तो इस सप्ताह आपके पक्ष में उसका फैसला आ सकता है। बेरोजगार लोगों को रोजगार की प्राप्ति होगी तो वहीं नौकरीपेशा लोगों को प्रोन्नति का शुभ समाचार मिल सकता है। घर और बाहर दोनों जगह लोगों का भरपूर सहयोग और समर्थन मिलने के कारण आपके भीतर सकारात्मक विचारों में वृद्धि होगी और आप काफी सक्रियता के साथ अपने कार्यों को पूरा करेंगे।


यह सप्ताह अध्ययन और अध्यापन के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए अत्यंत ही शुभ साबित होगा। छात्र वर्ग को सप्ताह के अंत तक कोई सुखद समाचार मिल सकता है। इस दौरान घरेलू महिलाओं का मन धर्म-अध्यात्म में खूब लगेगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में तीर्थ दर्शन का लाभ मिल सकता है। पारिवारिक सुख उत्तम बना रहेगा। भाई-बहनों से सुख और सहयोग की प्राप्ति होगी। प्रेम संबंध में प्रगाढ़ता आएगी। लव पार्टनर के साथ आपकी अच्छी ट्यूनिंग देखने को मिलेगी। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। 
विज्ञापन


उपाय: प्रतिदिन उगते हुए सूर्य को तांबे के लोटे से जल प्रदान करें तथा आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed