{"_id":"62a5cc3cf8f07405b25e8354","slug":"saptahik-singh-rashifal-13-to-19-june-2022-weekly-leo-horoscope-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Leo Weekly Horoscope (13 To 19 June 2022): जानें कैसा रहेगा सिंह राशि के लिए यह सप्ताह?","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Leo Weekly Horoscope (13 To 19 June 2022): जानें कैसा रहेगा सिंह राशि के लिए यह सप्ताह?
Mon, 13 Jun 2022 12:16 AM IST
आशिकी पटेल
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Mon, 13 Jun 2022 12:16 AM IST
सार
सप्ताह की शुरुआत में आपको कार्यक्षेत्र में सीनियर से शाबाशी के साथ कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। मनचाहा प्रमोशन या तबादला हो जाने पर घर में भी खुशियों का माहौल रहेगा।
विज्ञापन
Leo Weekly Horoscope
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सिंह
विज्ञापन
सिंह राशि के जातक इस सप्ताह यदि अपने स्वभाव में जिद और अहंकार लाने से बच जाते हैं तो उन्हें उनकी अपेक्षा से अधिक लाभ और सफलता मिल सकती है। सप्ताह की शुरुआत में आपको कार्यक्षेत्र में सीनियर से शाबाशी के साथ कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। मनचाहा प्रमोशन या तबादला हो जाने पर घर में भी खुशियों का माहौल रहेगा। इस दौरान नौकरपेशा लोगों की अतिरिक्त आमदनी के स्रोत बनेंगे। कुल मिलाकर आर्थिक पक्ष के लिहाज़ से यह सप्ताह शुभ साबित होगा। आपकी आमदनी बढ़ने की पूरी संभावना है। संचित धन में बढ़ोत्तरी होगी। यदि आप भूमि-भवन के क्रय-विक्रय की सोच रहे थे तो आपकी कामना इस सप्ताह पूरी हो सकती है। महिलाओं का अधिकांश समय धार्मिक गतिविधियों में बीतेगा। परिवार के साथ लंबी या छोटी दूरी की तीर्थ यात्रा भी संभव है। सप्ताह के उत्तरार्ध में सामाजिक कार्यों में सहभागिता रहेगी और आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। प्रेम संबंध की दृष्टि से यह सप्ताह काफी लकी साबित होने जा रहा है। यदि आप किसी के सामने अपने प्रेम का इजहार करने की सोच रहे थे तो आपकी बात बन जाएगी। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। सेहत सामान्य रहेगी।
उपाय: प्रतिदिन सूर्य नारायण को तांबे के लोटे से जल दें और आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें।