{"_id":"6485a1a0f81dbd701c0adff5","slug":"saptahik-singh-rashifal-12-18-june-2023-weekly-leo-horoscope-in-hindi-2023-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Leo Weekly Horoscope (12- 18 June): जानें कैसा रहेगा सिंह राशि के लिए यह सप्ताह","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Leo Weekly Horoscope (12- 18 June): जानें कैसा रहेगा सिंह राशि के लिए यह सप्ताह
Sun, 11 Jun 2023 04:51 PM IST
आशिकी पटेल
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Sun, 11 Jun 2023 04:51 PM IST
सार
सिंह राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह करियर-कारोबार के लिए शुभ लेकिन निजी संबंधों को लेकर थोड़ा परेशानी लिए रह सकता है।
विज्ञापन
Leo Weekly Horoscope
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सिंह राशि
विज्ञापन
सिंह राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह करियर-कारोबार के लिए शुभ लेकिन निजी संबंधों को लेकर थोड़ा परेशानी लिए रह सकता है। सप्ताह की शुरुआत में आपको अपने कार्यक्षेत्र में कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। प्रमोशन या इंक्रीमेंट का इंतजार खत्म हो सकता है। आपको अपेक्षा से कहीं ज्यादा बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। इस दौरान आपके भीतर एक अलग ऊर्जा देखने को मिलेगी। आप करियर और कारोबार में आगे बढ़ने के लिए बड़े से बड़े खतरने उठाने के लिए तैयार दिख सकते हैं। इस दौरान आपको अच्छी साझेदारियां ऊर्जान्वित करेगी। हालांकि आपको म्यूचल फंड, शेयर, या फिर किसी अन्य जगह पर पूंजी निवेश करते समय अपने शुभचिंतकों की सलाह अवश्य लेनी चाहिए। यदि आप पार्टनरशिप में व्यापार कर रहे हैं तो धन के लेने-देन में पूरी सावधानी बरतें और हिसाब-किताब क्लीयर करके आगे बढ़ें। इस सप्ताह महिलाओं का अधिकांश समय पूजा-पाठ करते हुए और युवाओं का अधिकांश सम मौज-मस्ती करते हुए बीतेगा। सप्ताह के मध्य में परिवार से जुड़े किसी व्यक्ति से जुड़ा शुभ समाचार मिल सकता है। यदि आप प्रेम संबंध में हैं तो आपको अपने परिजन से प्रेम संबंध को विवाह में तब्दील करने के लिए इजाजत मिल सकती है। वहीं शादीशुदा लोगों की जिंदगी में जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं, हालांकि उन्हें तमाम चीजों को लेकर ससुराल पक्ष से अपेक्षा से अधिक सहयोग और समर्थन मिल सकता है। सेहत सामान्य रहेगी।
उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री विष्णु की पूजा में श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।