फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Saptahik Singh Rashifal 11 To 17 July 2022 weekly Leo Horoscope in Hindi

Leo Weekly Horoscope (11 To 17 July 2022): जानें कैसा रहेगा सिंह राशि के लिए यह सप्ताह?

Mon, 11 Jul 2022 12:19 AM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Mon, 11 Jul 2022 12:19 AM IST
सार

सिंह राशि के जातकों को इस सप्ताह अपने लाभ के साथ दूसरों के हित की भी चिंता करनी होगी, अन्यथा आपके वर्षों से बने बनाए संबंध खराब हो सकते हैं।

विज्ञापन
Saptahik Singh Rashifal 11 To 17 July 2022 weekly Leo Horoscope in Hindi
Leo Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिंह 

विज्ञापन

सिंह राशि के जातकों को इस सप्ताह अपने लाभ के साथ दूसरों के हित की भी चिंता करनी होगी, अन्यथा आपके वर्षों से बने बनाए संबंध खराब हो सकते हैं। किसी के साथ नये संबंध बनाते समय पुराने संबंधों की उपेक्षा करने से बचें। आपको इस बात का पूरा ख्याल रखना होगा कि बंद घड़ी भी दिन में एक बार सही समय बताती है। यदि आपका कोई मामला कोर्ट-कचहरी में चल रहा है तो उसे बाहर ही सुलझाने की कोशिश करें, अन्यथा वह लंबा खिंच सकता है। व्यापार में दूसरों पर जरूरत से ज्यादा भरोसा करने से बचें अन्यथा आपको आर्थिक नुकसान झेलना पड़ सकता है। इस बात को पार्टनरशिप में बिजनेस करने वाले लोग विशेष तौर पर ध्यान रखें। इस सप्ताह किसी योजना अथवा शेयर बाजार में धन निवेश करने से पहले किसी विशेषज्ञ या शुभचिंतक की सलाह अवश्य ले लें। सप्ताह के अंत में लंबी या छोटी दूरी की यात्रा संभव है। यात्रा के दौरान अपने सामान और सेहत का विशेष ख्याल रखें। मनचाहे फलों में कमी और थकान भरी यात्रा से आपका तन और मन दोनों ही प्रभावित हो सकता है। प्रेम संबंध में सोच-समझकर कदम आगे बढ़ाएं और अपने लव पार्टनर की जिंदगी में जरूरत से ज्यादा दखल देने से बचें,अन्यथा आपको परेशानी झेलनी सकती है। जीवन के किसी भी चुनौती भरे समय में जीवनसाथी के साथ खड़े रहने पर आप काफी सुकून महसूस करेंगे।

उपाय: प्रतिदिन उगते हुए सूर्य देवता को तांबे के लोटे से जल देकर आदित्य हृदय स्तोत्र का तीन बार पाठ करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed