{"_id":"62777e77acf8ee3e15031221","slug":"saptahik-singh-rashifal-09-may-to-15-may-2022-weekly-leo-horoscope-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Leo Weekly Horoscope (09 May To 15 May 2022): जानें कैसा रहेगा सिंह राशि के लिए यह सप्ताह?","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Leo Weekly Horoscope (09 May To 15 May 2022): जानें कैसा रहेगा सिंह राशि के लिए यह सप्ताह?
Mon, 09 May 2022 12:51 AM IST
आशिकी पटेल
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Mon, 09 May 2022 12:51 AM IST
सार
सप्ताह की शुरुआत में जहां आपको करियर-कारोबार से जुड़ी शुभ सूचनाएं प्राप्त होंगी और इष्ट-मित्रों आदि का सहयोग मिलेगा, वहीं सप्ताह के उत्तरार्ध में बने बनाए कार्यों में कुछ अड़चनें आने के कारण मन बेचैन रहेगा।
विज्ञापन
Leo Weekly Horoscope
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सिंह
विज्ञापन
सिंह राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला साबित होगा। सप्ताह की शुरुआत में जहां आपको करियर-कारोबार से जुड़ी शुभ सूचनाएं प्राप्त होंगी और इष्ट-मित्रों आदि का सहयोग मिलेगा, वहीं सप्ताह के उत्तरार्ध में बने बनाए कार्यों में कुछ अड़चनें आने के कारण मन बेचैन रहेगा। इस सप्ताह घर हो या फिर कार्यक्षेत्र छोटी-मोटी बातों को नजरंदाज करके सिर्फ और सिर्फ अपने लक्ष्य पर फोकस करना चाहिए। सप्ताह के मध्य में कामकाजी महिलाओं को घर और आफिस के बीच तालमेल बिठाने में कुछ दिक्कतें आ सकती है। घर की किसी सदस्य के साथ अनबन के कारण मानसिक तनाव बना रहेगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में घर के किसी बुजुर्ग सदस्य की सेहत को लेकर मन चिंतित रहेगा। इस दौरान आपका अधिकांश समय घरेलू समस्याओं का समाधान खोजने में निकलेगा। प्रेम संबंध को मजबूत बनाने के लिए आपको अपने लव पार्टनर के निजी जीवन में जरूरत से ज्यादा दखलंदाजी करने से बचना होगा, अन्यथा बनी बनाई बात बिगड़ सकती है। संतान पक्ष से जुड़ी कोई बात आपकी चिंता का बड़ा कारण बन सकती है। कठिन समय में जीवनसाथी आपके साथ परछाईं की तरह साथ बना रहेगा। सेहत का विशेष ख्याल रखें। कोई पुरानी बीमारी दोबारा से उभरने की आशंका है।
उपाय : प्रात:काल सूर्योदय के समय तांबे के लोटे से जल दें और आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें.