{"_id":"64045319c80f19e5c609d5e9","slug":"saptahik-singh-rashifal-06-12-march-2023-weekly-leo-horoscope-in-hindi-2023-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Leo Weekly Horoscope (06-12 March): जानें कैसा रहेगा सिंह राशि के लिए यह सप्ताह","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Leo Weekly Horoscope (06-12 March): जानें कैसा रहेगा सिंह राशि के लिए यह सप्ताह
Sun, 05 Mar 2023 02:11 PM IST
आशिकी पटेल
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Sun, 05 Mar 2023 02:11 PM IST
सार
सिंह राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह ढेर सारी खुशियों को लिए हुए है। सप्ताह की शुरुआत में ही आपको बहुप्रतीक्षित शुभ समाचार प्राप्त होगा।
विज्ञापन
Leo Weekly Horoscope
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सिंह
विज्ञापन
सिंह राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह ढेर सारी खुशियों को लिए हुए है। सप्ताह की शुरुआत में ही आपको बहुप्रतीक्षित शुभ समाचार प्राप्त होगा। इस दौरान घर में किसी प्रिय व्यक्ति के आगमन से घर में खुशी का महौल बना रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को इस दौरान घर और कार्यक्षेत्र के बीच तालमेल बिठाने में कुछेक मुश्किलें आ सकती हैं। व्यवसाय से जुड़े लोग बाजार में आई तेजी का लाभ उठाने में कामयाब होंगे। किसी वरिष्ठ व्यक्ति की मदद से घर से जुड़े विवाद का हल निकलेगा। स्वजनों के साथ हुई गलतफहमी दूर होगी। पैतृक संपत्ति की प्राप्ति में आ रही बाधाएं दूर होंगी, जिससे आपकी मानसिक चिंताएं कम होंगी। सप्ताह के उत्तरार्ध में अचानक से किसी लंबी यात्रा पर निकलने का योग बन सकता है। यात्रा सुखद एवं आपके संपर्कों को बढ़ाने वाली साबित होगी। सप्ताह के अंत में सुख-सुविधा से जुड़ी चीजों या फिर घर की मरम्मत आदि पर खर्च हो सकता है। प्रेम संबंध की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए अनुकूल है। लव पार्टनर के साथ बढि़या तालमेल बना रहेगा। जीवनसाथी और परिवार के साथ सुखद पल बिताने के अवसर प्राप्त होगी। सेहत सामान्य रहेगी।
उपाय: प्रतिदिन सूर्यदेव को तांबे के लोटे में जल, रोली और अक्षत डालकर अर्घ्य दें और आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें।