{"_id":"644e2340b673f858fb018bf5","slug":"saptahik-singh-rashifal-01-07-may-2023-weekly-leo-horoscope-in-hindi-2023-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Leo Weekly Horoscope (01-07 May): जानें कैसा रहेगा सिंह राशि के लिए यह सप्ताह","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Leo Weekly Horoscope (01-07 May): जानें कैसा रहेगा सिंह राशि के लिए यह सप्ताह
Sun, 30 Apr 2023 02:14 PM IST
आशिकी पटेल
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Sun, 30 Apr 2023 02:14 PM IST
सार
नौकरीपेशा लोगों को सप्ताह के अंत कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। राजनीति से जुड़े लोगों को इस सप्ताह कोई बड़ी उपलब्धि या बड़ा पद प्राप्त हो सकता है।
विज्ञापन
Leo Weekly Horoscope
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सिंह
विज्ञापन
सिंह राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह गुडलक लिए हुए है। इस सप्ताह करियर और कारोबार में मनचाही प्रगति मिलने के पूरे योग बन रहे हैं। यदि आप लंबे समय से रोजी-रोजगार के लिए भटक रहे थे तो इस सप्ताह आपकी यह कामना पूरी हो सकती है। नौकरीपेशा लोगों को सप्ताह के अंत कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। राजनीति से जुड़े लोगों को इस सप्ताह कोई बड़ी उपलब्धि या बड़ा पद प्राप्त हो सकता है। उनकी लोगों के बीच विश्वास बढ़ेगा। लोग आपकी नीतियों और बातों का समर्थन करते हुए नजर आएंगे। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे लोगों को इस सप्ताह कोई बड़ा शुभ समाचार मिल सकता है। लंबे समय से की जाने वाली मेहनत या फिर किसी विशेष क्षेत्र में किए जाने वाले प्रयास का सुखद निकल आने पर घर-परिवार में खुशियों का माहौल बना रहेगा। कामकाजी महिलाओं को इस दौरान विशेष सफलता प्राप्ति के योग बनेंगे। हालांकि इस दौरान आपको कार्य विशेष के लिए परिश्रम और प्रयास करते हुए अपनी सेहत का पूरा ख्याल रखना होगा, अन्यथा नाहक ही आपको अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। प्रेम संबंध की दृष्टि से यह सप्ताह शुभ है। विवाहित लोगों के लिए भी यह सप्ताह खुशियों से भरा रहने वाला है।
उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री विष्णु को पीला चंदन अर्पित करके विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।