{"_id":"6457576e7958dd5bd50d9885","slug":"saptahik-mithun-rashifal-8-14-may-weekly-gemini-horoscope-in-hindi-2023-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gemini Weekly Horoscope (8-14 May): जानें कैसा रहेगा मिथुन राशि के लिए यह सप्ताह","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Gemini Weekly Horoscope (8-14 May): जानें कैसा रहेगा मिथुन राशि के लिए यह सप्ताह
Sun, 07 May 2023 01:40 PM IST
आशिकी पटेल
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Sun, 07 May 2023 01:40 PM IST
सार
मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह औसत फलदायक रहने वाला है। इस सप्ताह आपको अपनी बुद्धि, वाणी और विवेक का सदुपयोग करने की बहुत जरूरत रहेगी।
विज्ञापन
Gemini Weekly Horoscope
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मिथुन
विज्ञापन
मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह औसत फलदायक रहने वाला है। इस सप्ताह आपको अपनी बुद्धि, वाणी और विवेक का सदुपयोग करने की बहुत जरूरत रहेगी। कार्यक्षेत्र में लोगों से उलझने की बजाय उनकी छोटी-मोटी बातों को इग्नोर करने की जरूरत रहेगी। नौकरीपेशा लोगों को इस सप्ताह अपने काम को समय से पूरा करने के लिए अतिरिक्त परिश्रम और प्रयास करने की जरूरत रहेगी। अचानक से काम के बढ़े बोझ और जिम्मेदारियों को निभाने के कारण आप मानसिक एवं शारीरिक थकान महसूस करेंगे। यदि आप रोजी-रोजगार की तलाश में भटक रहे हैं तो आपको उसे पाने के लिए थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है। सप्ताह के उत्तरार्ध प्रेम प्रसंग की दृष्टि से अनुकूल नहीं कहा जा सकता है। इस दौरान आपका अपने लव पार्टनर के साथ मन-मुटाव हो सकता है। किसी तीसरे व्यक्ति के दखल से आपके प्रेम की गाड़ी पटरी से उतर सकती है। इस दौरान संतान से जुड़ी समस्या आपकी चिंता का बड़ा कारण बन सकती है। आर्थिक दृष्टि से देखें तो इस सप्ताह आय में बहुत ज्यादा वृद्धि के योग नहीं बन रहे हैं, लेकिन फिर भी दैनिक खर्च के लिए आपको अधिक हाथ पैर मारने की जरूरत नहीं रहेगी।
उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री गणेश जी की दूर्वा चढ़ाकर पूजा और गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें।