{"_id":"6383168195050a3978017241","slug":"saptahik-mithun-rashifal-28-nov-04-dec-2022-weekly-gemini-horoscope-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gemini Weekly Horoscope (28 Nov -04 Dec): जानें कैसा रहेगा मिथुन राशि के लिए यह सप्ताह","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Gemini Weekly Horoscope (28 Nov -04 Dec): जानें कैसा रहेगा मिथुन राशि के लिए यह सप्ताह
Sun, 27 Nov 2022 02:00 PM IST
आशिकी पटेल
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Sun, 27 Nov 2022 02:00 PM IST
सार
सप्ताह की शुरुआत में ही संतान से जुड़ी कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है, जिससे आपका समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।
विज्ञापन
Gemini Weekly Horoscope
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मिथुन
विज्ञापन
मिथुन राशि के जातकों के लिए लिए यह सप्ताह शुभता और सौभाग्य को साथ लिए हुए है। सप्ताह की शुरुआत में ही संतान से जुड़ी कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है, जिससे आपका समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में आपके सीनियर्स आप पर मेहरबान रहेंगे। बहुप्रतीक्षित ट्रांसफर या प्रमोशन की चाह पूरी हो सकती है। यदि आप रोजी-रोजगार के लिए प्रयासरत हैं, तो आपको मनचाही नौकरी मिल सकती है। प्रतियोगिता-परीक्षा की तैयारी में जुटे छात्रों को मनचाही सफलता मिलेगी। युवाओं को अधिकांश समय मौज-मस्ती करते हुए बीतेगा। यदि आप लंबे समय से भूमि-भवन के क्रय-विक्रय की योजना बना रहे थे तो इस सप्ताह आपकी यह ख्वाहिश पूरी हो सकती है। सप्ताह के उत्तरार्ध में किसी प्रिय मित्र या परिजन से लंबे समय बाद मुलाकात होगी और उसके साथ सुखद पल बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। किसी महत्वपूर्ण निर्णय को लेते समय जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। सेहत सामान्य रहेगी।
उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री विष्णु की पूजा में नारायण कवच का पाठ करेंं और तुलसी जी की सेवा करें।